विज्ञापन

नीरज चोपड़ा भी 19 साल के जैवलिन थ्रोअर के हुए फैन, कही दिल जीतने वाली बात

आशीष यादव ने वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर 20 चैम्पियनशिप के जैवलिन में रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला. आशीष की इस उपलब्धि के लिए स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने उन्हें बधाई दी.

नीरज चोपड़ा भी 19 साल के जैवलिन थ्रोअर के हुए फैन, कही दिल जीतने वाली बात
आशीष यादव और नीरज चोपड़ा
IANS

ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने पर युवा जैवलिन थ्रोअर आशीष यादव को बधाई दी है. चोपड़ा ने आशीष की उपलब्धि को बेहद खास बताया है. 

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जैवलिन में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने एक्स पर लिखा, 'भारतीय एथलीटों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुकाबला करते और जीतते देखना हमेशा एक बहुत अच्छा एहसास होता है. एक जैवलिन थ्रोअर के तौर पर यह मेरे लिए थोड़ा और खास है. अंडर-20 में आपके सिल्वर मेडल पर मुझे आप पर बहुत गर्व है, आशीष. यह तो बस शुरुआत है.'

आशीष ने फाइनल में किया कमाल

आशीष ने पुरुषों के जैवलिन फाइनल में 74.09 मीटर के श्रेष्ठ प्रयास के साथ दूसरा स्थान हासिल किया. दक्षिण अफ्रीका के हेमंस ने 80.50 मीटर का विनिंग थ्रो करके गोल्ड मेडल विजेता रहे, जबकि डोमिनिका के जेम्स 73.89 मीटर के साथ तीसरे नंबर पर रहे. भारत के टी. धरणीधरन 72.35 मीटर के थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहे.

जैवलिन की दुनिया में भारत का बढ़ता दबदबा

आशीष का रजत पदक जैवलिन की दुनिया में भारत के बढ़ते दबदबे का प्रतीक है. जेवलिन देश में सबसे तेजी उभरता हुआ खेल है. नीरज चोपड़ा के अलावा भी कई युवा थ्रोअर इस खेल में आगे आ रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीत रहे हैं. हालांकि, जेवलिन को देश में लोकप्रिय बनाने का श्रेय निश्चित रूप से नीरज चोपड़ा को जाता है.

चोपड़ा ने 2016 वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप में 86.48 मीटर का थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल जीता था. वह 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं. नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश में जेवलिन के प्रति नई जान फूंकी थी. इसके बाद पेरिस ओलंपिक में नीरज ने रजत पदक जीता. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रजत पदक जीतने वाले नीरज का अगला इवेंट लॉजेन डायमंड लीग है.

ये भी पढ़ें- फोन स्क्रॉलिंग छोड़ पढ़ी शेन वॉटसन की किताब, भारतीय आर्चर ने बताई सफलता की कहानी

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com