Commonwealth Games 2026: वेटलिफ्टिंग मीराबाई चानू एथलीटों की परेड के दौरान देश का तिरंगा लेकर सबसे आगे चलेंगी. देश के लिए टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल हासिल करने वाली चानू इस बार भी लोगों की सबसे बड़ी उम्मीद बनी हुई हैं. 31 वर्षीय चानू दो बार की कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन हैं. पहली बार उन्होंने 2018 के दौरान गोल्ड कोस्ट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. उसके बाद वह 2022 में बर्मिंघम में भी गोल्ड पर कब्जा जमाने में कामयाब हुई थीं. आगामी सीजन में वह 48 किग्रा वर्ग में शिरकत करेंगी. ऐसे में मीराबाई से NDTV के कंसल्टिंग एडिटर बोरिया मजूमदार ने बात की. इंटरव्यू में मीराबाई चानू ने भरोसा दिलाया है कि वह गोल्ड मेडल लेकर भारत पहुंचेगी.

गोल्ड मेडल लाने की कोशिश करूंगी
"काफी अच्छा है. मैं खूब मेहनत कर रही हूं, मैं लकी हूं कि मुझे यहां पहले ही आकर ट्रेनिंग करने का मौका मिला है. मुझे पूरी उम्मीद है कि हम लोग भारत के लिए मेडल लेकर आए. इसके लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं. हमने अच्छी तैयारी की है और मुझे पूरा भरोसा है कि सब अच्छा ही होगा, मैं कोशिश करुंगी कि एक बार फिर भारत के लिए गोल्ड मेडल हासिल करूं.. "

मैं पूरी तरह से फिट हूं.
"मैं अब पूरी तरह से फिट हूं, मुझे किसी तरह की कोई तकलीफ नहीं है. खिलाड़ी को चोट लगती है वह हमेशा आपके साथ रहती है, वह हो जाता है . मैं पहले से ज्यादा अपनी फिटनेस को लेकर सतर्क हूं और ध्यान से टैनिंग करती हूं, मैं सावधानी के साथ आगे बढ़ रही हूं. मेरा अभी एक ही काम है कि खुद को फिट रखना जो मैं कर रही हूं. मैं यहां पर भी अच्छा करना चाहती हूं और मेरा टारगेट है एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड दिलाना, मुझे पूरा भरोसा है कि मैं अच्छा करूंगी. "

कम वेट कैटेगरी में खेलना काफी मुश्किल होता है
"मैं वेट कंट्रोल करके खेल रही हूं जो काफी मुश्किल होता है. 48 किग्रा वेट में खेल रही हूं, इसके बाद मैं 49 कैटेगरी में खेलूंगी, 48-49 किग्रा वेट में खेलना मेरे लिए मुश्किल हो सकता है लेकिन मैं पूरी कोशिश करूंगी कि भारत को मेडल दिला सकूं. मैं वेट को पहले से ही कंट्रोल करके रख रहीं हूं जिससे मुझे गेम्स के दौरान कोई मुश्किल न आए. "
एशियन गेम्स में मेडल लाना मेरा टारगेट
मीराबाई चानू ने कहा कि, "कॉमनवेल्थ गेम्स में मैं खुद के लिए देखना चाहती हूं कि मैं यहां कितना अच्छा खेल पाती हूं. मैं कॉमनवेल्थ गेम्स में भी मेडल लाना चाहती हूं लेकिन मेरा टारगेट एशियन गेम्स हैं. यहां से खेलकर जाने के बाद मुझे यह पता चलेगा कि मेरी कहां कमी आ रही है , यहां से सीख लेकर मैं एशियन गेम्स में जाउंगी, मुझे लगता है कि कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेने से मुझे एशियन गेम्स में फायदा होगा".

वेटलिफ्टिंग में कितना मेडल आएगा !
मीराबाई चानू ने कहा, "देखिए मेडल लाने का प्रेशर तो होता है. हम पूरी कोशिश करेंगे कि वेटलिफ्टिंग में ज्यादा से ज्यादा मेडल आए. मैं चाहूंगी कि वेटलिफ्टिंग टीम कॉमनवेल्थ में ज्यादा मेडल लाए. इसके लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं".
ये भी पढ़ें- Commonwealth Games 2026: ग्लासगो में तिरंगे की शान बढ़ाएंगे ये 5 भारतीय, गोल्ड पक्का!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं