राम मंदिर की बैठक में क्‍या हुआ? चंपत राय की जगह ट्रस्ट में कौन होगा शामिल?

  • 7:19
  • प्रकाशित: जुलाई 22, 2026

राम मंदिर में चंदा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट की पहली बड़ी बैठक अयोध्या में हुई. SIT जांच में आरोपी पकड़े गए और पैसा रिकवर हुआ, लेकिन ट्रस्ट के सामने अब सबसे बड़ा सवाल 'भरोसे' को रिकवर करने का है. बैठक में दिल्ली और लखनऊ से न्यासी वर्चुअल जुड़े. मुख्य चर्चा राम मंदिर के लिए नए सीईओ की नियुक्ति पर हुई. ट्रस्ट को देशभर से 5,200 आवेदन मिले हैं. रिटायर्ड IAS, IPS, PCS, सेना के बड़े अधिकारी, CA और समाजसेवी भी दौड़ में हैं. आवेदनों की भारी संख्या को देखते हुए चयन समिति को 1 महीने का अतिरिक्त समय दिया गया है. अगली बैठक 2 सितंबर को होगी. CEO की नियुक्ति में देरी को देखते हुए ट्रस्ट ने तब तक कामकाज संभालने के लिए एक नए सचिव की नियुक्ति पर सहमति जताई है.

संबंधित वीडियो