भारत की प्रतिष्ठा सामंता ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में सोमवार को कलात्मक जिम्नास्टिक की महिला वॉल्ट स्पर्धा के फाइनल में सातवें स्थान पर रहीं.पश्चिम बंगाल की 22 वर्षीय प्रतिष्ठा ने सातवें स्थान के साथ आठ प्रतिभागियों के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था. उन्होंने फाइनल में पहले वॉल्ट पर 12.700 और दूसरे वॉल्ट पर 12.666 अंक हासिल किए. दोनों प्रयासों के आधार पर उनका औसत स्कोर 12.883 रहा, जिससे वह सातवें स्थान पर रहीं. कनाडा की लिया-मोनिका फोंटैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता. क्वालीफायर में शीर्ष स्थान पर रहीं फोंटैन ने फाइनल में भी अपना दबदबा बरकरार रखा और 14.000 तथा 13.600 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पक्का किया. इंग्लैंड की एबिगेल मार्टिन ने 13.799 के औसत स्कोर के साथ रजत पदक अपने नाम किया, जबकि वेल्स की एबिगेल रोपर ने 13.433 के औसत के साथ कांस्य पदक हासिल किया.
🚨 JUST IN: Tejas Shirse has qualified for the men's 110m hurdles final after clocking 13.27 seconds in the qualifying round.
— GFN (@GFNIND) July 27, 2026
A brilliant performance sees the Indian hurdler advance to the final, keeping India's medal hopes alive. pic.twitter.com/2I9TjjfaLW
सचिन और अंकुश क्वार्टरफाइनल में
पूर्व विश्व युवा चैंपियन सचिन सिवाच और उभरते हुए युवा मुक्केबाज अंकुश ने सोमवार को पुरुषों की क्रमश: 60 किग्रा और 80 किग्रा मुक्केबाजी स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. छब्बीस साल के सचिन ने प्री क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड के विलियम हेविट को 4-1 से हराया. भारतीय खिलाड़ी ने इंग्लैंड के मुक्केबाज के खिलाफ धैर्य बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की. पांच जज में से चार ने भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में फैसला दिया. जज एक, दो, तीन और पांच ने सचिन को 29-27 से विजेता घोषित किया जबकि जज चार ने हेविट को 29-27 का स्कोर दिया. सचिन ने तीनों राउंड में लगातार स्कोरिंग करते हुए मुकाबले में दबदबा बनाया.
उन्होंने चार जज के स्कोर पर शुरुआती दो राउंड जीते और फिर एक जज के हेविट के पक्ष में स्कोर करने के बावजूद जीत हासिल की. भारतीय खिलाड़ी ने आखिरी राउंड में एक अंक कटने के बावजूद जीत पक्की कर ली. इस जीत से सचिन राष्ट्रमंडल खेलों में पदक से सिर्फ एक जीत दूर हैं. अब उनका अगला मुकाबला क्वार्टर फाइनल में बोत्सवाना के ट्रेजर मोरेमी से होगा. मोरेमी ने अंतिम 16 के मुकाबले में लेसोथो के टोका लिटाबे को खंडित फैसले में 3-2 से हराया. अंकुश ने प्री क्वार्टर फाइनल में एकतरफा मुकाबले में एंटीगा एवं बारबुडा के यान जेलान को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया. हरियाणा के इस 20 वर्षीय मुक्केबाज को भी पदक पक्का करने के लिए सिर्फ एक और जीत की दरकार है.
तेज शिर्से पहले भारतीय बने
राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक तेजस शिर्से सोमवार को यहां हीट (शुरुआती दौर) में 13.76 सेकंड के समय के साथ छठे स्थान पर रहकर राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय बन गए. इस 24 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने हीट एक में तीसरा स्थान हासिल किया, जिसमें इंग्लैंड के सैमुअल बेनेट ने 13.20 सेकंड के समय के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया. प्रत्येक हीट में पहले तीन और अगले दो सबसे तेज धावक प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचेंगे. फाइनल सोमवार को ही होगा. शिर्से ने इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछले महीने लुधियाना में इंडियन एथलेटिक्स सीरीज़ नौ में किया था जहां उन्होंने 13.27 सेकंड का समय निकाला, जो वर्तमान में राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं