विज्ञापन

जापान में 104.5 मिमी बारिश से बाढ़, एशियाई खेल 2026 की तैयारियों पर क्या असर?

जापान में भारी बारिश और भूस्खलन ने चिंता बढ़ा दी है, लेकिन एशियाई खेल 2026 के वेन्यू और एथलीट सुरक्षित हैं. नागोया में एक घंटे में 104.5 मिमी बारिश दर्ज की गई.

जापान में 104.5 मिमी बारिश से बाढ़, एशियाई खेल 2026 की तैयारियों पर क्या असर?
जापान में भारी बारिश और भूस्खलन ने चिंता बढ़ाई

जापान के नागोया में हुई रिकॉर्ड बारिश और कई इलाकों में आई बाढ़ के बावजूद एशियाई खेल 2026 के वेन्यू और एथलीट सुरक्षित हैं. आयोजन समिति के अधिकारी हिरोसावा ने बताया कि भारी बारिश के दौरान अस्थायी आवास के रूप में बनाए गए शिपिंग कंटेनरों में रह रहे करीब 400 एथलीटों और स्टाफ को एहतियातन कुछ समय के लिए ऊंचे स्थानों पर पहुंचाया गया था.

नागोया में मंगलवार शाम सिर्फ एक घंटे में रिकॉर्ड 104.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसके बाद कुछ क्षेत्रों के लिए बाढ़ की सबसे गंभीर चेतावनी जारी की गई. हालांकि आयोजकों ने साफ किया है कि एशियाई खेलों के वेन्यू सुरक्षित हैं और प्रतियोगिताओं की तैयारियां तय कार्यक्रम के अनुसार जारी हैं. नागोया 19 सितंबर से एशियाई खेल 2026 की मेजबानी करेगा.

इस बीच भारी बारिश का असर जापान के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिला. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, माउंट फूजी के प्रमुख प्रवेश मार्गों में से एक पर भूस्खलन हुआ, जिसमें तीन वाहन मलबे में दब गए, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. वहीं शिजुओका प्रांत में एक अन्य भूस्खलन में एक कर्मचारी की मौत हो गई.

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पूर्वोत्तर से पश्चिमी जापान तक कई इलाकों में बारिश का दौर अभी जारी रह सकता है. इसके बावजूद एशियाई खेलों से जुड़े ढांचे और खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर आयोजन समिति ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com