फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) के आगाज में अब गिनती का महज एक दिन शेष रह गया है. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आगाज हो. उससे पहले आज (10 जून 2026) अर्जेंटीना और आइसलैंड (Argentina vs Iceland ) की टीम एक फ्रेंडली मैच के तहत अलबामा स्थित ऑबुर स्टेडियम में आमने सामने हुई. जहां अर्जेंटीना की टीम आइसलैंड के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल करने में कामयाब रही. मैच के दौरान आकर्षण के सबसे बड़े केंद्र लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) रहे. जिन्होंने भले ही बेंच से शुरुआत की. मगर उनका प्रदर्शन आला दर्जे का रहा. मैच के दौरान उन्होंने 72वें मिनट में शानदार गोल करते हुए हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया.
70वें मिनट में मैदान पर आए थे मेस्सी
हैमस्ट्रिंग में आए खिंचाव से उबरकर मेस्सी जब मैदान में उतर रहे थे. उस दौरान हर किसी की निगाहें उनके ऊपर टिकी हुई थीं. उन्होंने अपने चाहने वालों को निराश भी नहीं किया. उन्होंने लॉटारो मार्टिनेज को बॉक्स के अंदर फाउल किए जाने के बाद पेनल्टी किक पर गोल दागकर हर किसी को खुशी से सराबोर कर दिया.
वैलेंटाइन बारको ने दागा पहला गोल
मैच के दौरान अर्जेंटीना की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रवैया अख्तियार किया. टीम के युवा प्रतिभा वैलेंटाइन बारको ने आठवें मिनट में ही गोल दागते हुए टीम को बढ़त दिया दी थी. मैच के दौरान हमेशा ही अर्जेंटीना की टीम आइसलैंड के खिलाफ एक कदम आगे नजर आई.
थियागो अल्माडा ने 87वें मिनट में दागा गोल
आखिरी के बचे हुए मिनटों में अर्जेंटीना की टीम ने कई बेहतरीन मौके बनाए. मगर टीम को सफलता 87वें मिनट में हाथ लगी. जब थियागो अल्माडा ने एक बेहतरीन चाल चलते हुए गोल दागा. जिसके बदौलत टीम कुल 3-0 के अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रही.
यह भी पढ़ें- 11 जून की देर रात से शुरू हो रहा है फीफा का रोमांच, इन 11 सितारों पर इसलिए रहेगी भारतीय फैंस की नजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं