विज्ञापन

अनाहत सिंह ने रच दिया इतिहास, भारत को दिलाया पहला विश्व जूनियर स्क्वाश का खिताब

शनिवार को कनाडा के ओंटारियो में हुए फ़ाइनल मुक़ाबले में मिस्र की रुकैया सलेम को हराकर अनाहत सिंह वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं.

अनाहत सिंह ने रच दिया इतिहास, भारत को दिलाया पहला विश्व जूनियर स्क्वाश का खिताब
भारत की स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह
X (formerly Twitter)

भारत की स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने शनिवार को मिस्र की रुकैया सलेम को हराकर विश्व जूनियर स्क्वाश व्यक्तिगत चैंपियनशिप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं.

विश्व रैंकिंग में 20वें स्थान पर काबिज और टूर्नामेंट की शीर्ष वरीयता प्राप्त अनाहत ने महिला फाइनल में रुकैया को सीधे गेमों में 11-3, 11-7, 11-9 से हराकर शानदार जीत दर्ज की.

अनाहत ने पिछले साल भी इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था और सेमीफाइनल तक पहुंचकर कांस्य पदक जीता था. इस बार उन्होंने एक कदम आगे बढ़ते हुए विश्व जूनियर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया.

ये भी पढ़ें-  CWG 2026: 'हंसते थे लोग,' जानिए कैसे पड़ा भारत के मेडल हीरो का नाम झंडू कुमार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com