विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2017

गोवा में देर रात पार्टियों पर चला पुलिस का डंडा, सीएम ने दिए अवैध हरकतों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Also Read in
गोवा में देर रात पार्टियों पर चला पुलिस का डंडा, सीएम ने दिए अवैध हरकतों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
प्रतीकात्मक फोटो
पणजी: गोवा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुक्तेश चंदर ने शुक्रवार को कहा कि पुलिस रात 10 बजे के निर्धारित समय के बाद भी देर रात तक होने वाली पार्टियों और संगीत कार्यक्रमों को सख्ती से बंद करवा रही है. राज्य के पुलिस प्रमुख ने संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने इस तरह की अवैध हरकतों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

डीजीपी ने कहा, "उन्होंने (मुख्यमंत्री ने) इस तरह के सभी गैरकानूनी कार्यों पर लगाम लगाने के लिए बेहद सख्ती से कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. सर्वोच्च न्यायालय के पहले से आदेश मौजूद हैं कि रात में 10 बजे के बाद खुली जगहों पर तेज आवाज में संगीत नहीं बजाया जा सकता."

गोवा, देश में प्रमुख सुमद्री तटों, नाइटलाइफ टूरिज्म, मादक पदार्थों वाली पार्टियों और देर रात के संगीत समारोहों के लिए जाना जाता है. राज्य प्रत्येक वर्ष 40 लाख से ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित करता है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Goa, Late Night Party, Goa Police, Manohar Parrikar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com