विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2015

यूपी के इटावा में चार लोगों की गोली मारकर हत्या

यूपी के इटावा में चार लोगों की गोली मारकर हत्या
प्रतीकात्मक चित्र
इटावा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गृह जनपद इटावा में शनिवार को चुनावी रंजिश में चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जसवंतनगर में हुई इस घटना में अन्य चार लोग घायल हैं, जिन्हें सैफई के मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, इटावा जिले के बनकटी गांव में प्रधान चुनाव की रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच झड़प हो गई। गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री के गृह जनपद में हुई इस बड़ी वारदात के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक आशुतोष पांडेय ने बताया कि ये हत्याएं प्रधानी के विवाद में हुई हैं। मृतकों में दोनों पक्ष के लोग शामिल हैं। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इटावा, उत्तर प्रदेश, हत्या, Etawah, Uttar Pradesh, Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com