विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट चालू होने का इंतजार खत्म, पहली उड़ान कब, पहले दिन कितनी फ्लाइट, जानें पूरा डिटेल

Noida International Airport: नोएडा एयरपोर्ट पर उड़ानों की शुरुआत 15 जून से शुरू हो जाएगी. हालांकि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से एयरलाइन इंडस्ट्री पर काफी असर पड़ा है.

नोएडा एयरपोर्ट चालू होने का इंतजार खत्म, पहली उड़ान कब, पहले दिन कितनी फ्लाइट, जानें पूरा डिटेल
नोएडा एयरपोर्ट (फाइल फोटो)
नोएडा:

Jewar Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 15 जून 2026 से शुरू हो रहा है. जिससे NCR के लोगों की सुविधा और बढ़ जाएगी. हालांकि एयरपोर्ट का संचालन ऐसे समय में शुरू हो रहा है, जब पश्चिम एशिया में युद्ध चल रहा है. जिसका असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ने से एयरलाइन इंडस्ट्री परेशान है. उम्मीद की जा रही है कि एयरपोर्ट धीरे-धीरे फ्लाइटों के संचालन की क्षमता बढ़ाएगा. शुरुआत में कुछ चुनौतियां हो सकती हैं, क्योंकि एयरपोर्ट शहर के प्रमुख इलाकों से दूर है. जिससे आने जाने की कनेक्टिविटी पर असर हो सकता है.

पहली फ्लाइट लखनऊ से आएगी

15 जून को लखनऊ एयरपोर्ट से सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर इंडिगो की पहली फ्लाइट नोएडा एयरपोर्ट पर लेंड करेगी. नोएडा एयरपोर्ट से इंडिगो की पहली फ्लाइट 15 जून को सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर लखनऊ के लिए उड़ान भरेगी. इसके बाद यही फ्लाइट बेंगलुरू के लिए 8 बजकर 35 मिनट पर नोएडा एयरपोर्ट पर टेकऑफ करेगी. इंडिगो शेड्यूल से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा एयरपोर्ट से पहले दिन 8 फ्लाइट टेकऑफ और लैंड करेगी. जबकि इसके अगले दिन यानि 16 जून से यह संख्या 12 हो जाएगी.

बेंगलुरु-लखनऊ-भोपाल के लिए शुरू होंगी उड़ानें

जेवर एयरपोर्ट से IndiGo और Akasa Air, NIA अपनी फ्लाइटों का संचालन 15 जून से शुरू कर रहा है. Air India ग्रुप ने फिलहाल इंतजार करने का फैसला किया है. NIA हफ्ते में 140 उड़ानें संचालित करेगा. IndiGo हफ्ते में 126, Akasa Air हफ्ते में 14 उड़ानें संचालित करेगा. जिसमें देश के अलग-अलग बड़े शहरों के लिए भी फ्लाइटें शामिल हैं. बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए भी हर दिन एक-एक उड़ान संचालित होगी. नोएडा-लखनऊ और नोएडा-भोपाल के लिए भी फ्लाइटों का संचालन होगा.

फिलहाल एयरपोर्ट 15 जगहों से जुड़ेगा. जहां कुछ जगहों पर इंडिगो का ATR 72-600 विमान ही सर्विस देगा. जैसे-जैसे समय निकलेगा तो एयरलाइन अपना विस्तार कर सकती है. नोएडा के जेवर एयरपोर्ट से फिलहाल देश में ही फ्लाइटों का संचालन किया जाएगा. NIA से इंटरनेशनल ऑपरेशन कब शुरू होंगे और यह किन जगहों को कवर करेगा. यह अभी तक तय नहीं हुआ है. यह एक लंबी प्रक्रिया होती है. जिस पर बाद में जानकारी सामने आ सकती है. 

पश्चिम एशिया के युद्ध का दिखा असर 

नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की शुरुआत दो साल की देरी से हो रही है. क्योंकि विदेशी CEO के लिए सिक्योरिटी क्लीयरेंस में कुछ दिक्कत हुई थी. वहीं पश्चिम एशिया में युद्ध और उसके बाद कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से एयरलाइन इंडस्ट्री परेशान है, जिससे मुनाफे पर दबाव पड़ रहा है. क्योंकि विएशन टर्बाइन फ्यूल यानि ATF की कीमतों में बढ़ोत्तरी होने की वजह से एयरलाइंस कंपनियों ने क्षमता में कमी की है. 

नोएडा-फरीदाबाद के लोगों को फायदा 

एनसीआर में यह दूसरा एयरपोर्ट होगा. जो नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद जैसे शहरों के पास है. इसके अलावा पश्चिमी यूपी और हरियाणा के शहरों से भी इसकी कनेक्टिविटी रहेगी. मेट्रो रेल कनेक्टिविटी की वजह से लोगों आने जाने में भी आसानी होगी.

ये भी पढ़ेंः नोएडा में अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर लगी भीषण आग, दमकल टीम ने दरवाजा काटकर बुजुर्ग दंपती को बचाया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com