राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर पटना में भोजपुर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जिसमें पूर्व सीएम राबड़ी ने कथित रूप से गायक छोटू छलिया को हीरे जड़ा कंगन भेंट किया था. हालांकि पहले बताया गया था कि छोटू छलिया को सोने के कंगन दिए गए हैं. लेकिन कार्यक्रम के दौरान राबड़ी देवी ने अपने हाथों से कंगन उतार कर छोटू छलिया को दिया, अब इस बात की खूब चर्चा है. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. दूसरी ओर अब इस पर सियासी घमासान शुरू हो गया है.
कहां है बिल-GST और रशीद
इस मामले में अब जेडीयू नेता नीरज कुमार सियासत शुरू क दी है. उन्होंने राबड़ी देवी से बिल दिखाने की मांग करते हुए ED को पत्र लिखने की बात कही है. समाचार एजेंसी IANS से बात करते हुए नीरज कुमार ने कहा कि राबड़ी देवी ने जो गायक छोटू छलिया को जो कंगन गिफ्ट में दिया है. उसकी रसीद कहां है? कहां से खरीदा गया था? जीएसटी नंबर क्या है? क्या इसका बिल उपलब्ध है?
उन्होंने आगे कहा कि अब वह इस मामले में ED को पत्र लिखेंगे, साथ ही उन्होंने कहा कि छोटू छलिया से पूछताछ कराने की मांग करेंगे कि कंगन असली हीरे का था या नहीं, उसे क्यों दिया गया और पूरा ब्योरा क्या है.
लालू यादव को आम लोगों के बीच नहीं जाना चाहिए
नीरज कुमार यही नहीं रूके उन्होंने RJD पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी अपसंस्कृति का पर्याय बन गया है. लालू याद बीमार है और उनकी किडनी में इंफेक्शन है. ऐसे में उनका आम लोगों से दूरी बनानी चाहिए. लेकिन वह समारोह में शामिल हो रहे हैं. छोटू छलिया ने खुद जानकारी दी है कि उन्हें राबड़ी देवी से हीरे जड़े कंगन मिले हैं. नीरज कुमार ने कहा कि गायक छोटू छलिया सिंगर कम आरजेडी कार्यकर्ता ज्यादा हैं. उन्हें कभी MLC नहीं बनाया गया, राज्यसभा नहीं भेजा गया. लेकनि कार्यक्रम में हीरे के कंगन दिए गए हैं. उसका पूरा ब्योरा RJD को देना चाहिए.
नीति आयोग की बैठक के बारे में नीरज कुमार ने कहा कि मोदी के कार्यकाल में कोरोना जैसी स्थिति देखी गई. दूसरी तरफ पश्चिम एशिया के युद्ध की वजह से दुनिया की अर्थव्यवस्था चकनाचूर हो गई है, लेकिन भारत चट्टान की तरह मजबूत है. केंद्र सरकार की ओर से लोगों को राहत प्रदान की गई है. नीति आयोग की बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के लिए 20,250 करोड़ रुपए की राशि की मांग की है.
यह भी पढ़ेंः बिहार में उद्योगों को 30 दिनों में मिलेगी सभी प्रकार की मंजूरी, सरकार ने लिया बड़ा फैसला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं