विज्ञापन
This Article is From May 04, 2020

Coronavirus: गौतम बुद्ध नगर में COVID-19 के 12 और नए मामले आए सामने, टोटल संख्या हुई 179

गौतमबुद्ध नगर में सोमवार को कोरोनावायरस के 12 और नए मामले सामने आए हैं. इन मामलों के आने के बाद जिले में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 179 हो गई है.  

Coronavirus: गौतम बुद्ध नगर में COVID-19 के 12 और नए मामले आए सामने, टोटल संख्या हुई 179
प्रतीकात्मक तस्वीर
नोएडा:

गौतमबुद्ध नगर में सोमवार को कोरोनावायरस के 12 और नए मामले सामने आए हैं. इन मामलों के आने के बाद जिले में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 179 हो गई है.  वहीं सोमवार को एक मरीज को अस्पातल से डिस्चार्ज कर दिया गया. इसके साथ ही ठीक होने वाली मरीजों की संख्या 102 हो गई है. वहीं गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 17 मई तक बढ़ाए गए देशव्यापी बंद को देखते हुए जिले में पहले से ही लागू धारा 144 की पाबंदियों को भी दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बंद की अवधि में राजनीतिक,सामाजिक और धार्मिक सभा,विरोध प्रदर्शन और खेल आयोजन नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रतिबंधित रहेंगे.

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (कानून व्यवस्था)आशुतोष द्विवेदी ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए केन्द्र सरकार ने बंद 17 मई तक बढ़ा दिया है. गौतमबुद्ध नगर ‘रेड जोन' में आता है और यहां संक्रमित क्षेत्र भी चिह्नित किए गए हैं. इस दौरान बंद के सारे नियमों का यहां पालन होगा.''

नोएडा: धारा 144 को 17 मई तक बढ़ाया, शादी में 50 और अंतिम संस्कार में 20 से अधिक लोगों की इजाजत नहीं

उन्होंने बताया कि विवाह समारोहों में 50 से अधिक लोगों और अंतिम संस्कार में 20 से अधिक लोगों के शामिल होने की अनुमति नहीं होगी. इन कार्यक्रमों में भी सामाजिक दूरी के नियम का पालन जरूरी होगा. इस बीच अधिकारियों ने बताया कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न कॉलेजों तथा विश्वविद्यालयों के करीब 1200 छात्रों को विशेष बसों के माध्यम से उनके घरों के लिए रवाना किया गया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Coronavirus Updates, Coronavirus In Gautambudh Nagar, COVID -19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com