प्रतीकात्मक तस्वीर
ग्रेटर नोएडा:
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में देवला गांव के पास अज्ञात लोगों ने एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि तीन अज्ञात बदमाशों ने गुरुवार रात ऑटो ड्राइवर बिरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी.
उन्होंने बताया कि इस संबंध में सूरजपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है. मृतक मेरठ का रहने वाला था और ग्रेटर नोएडा में ऑटो चलाता था.
पुलिस ने कहा कि घटना के बाद बिरेंद्र सिंह को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा, ऑटो रिक्शा ड्राइवर, गोली मारकर हत्या, बदमाश, Autorickshaw Driver Shot Dead, Greater Noida, UP