मुंबई:
मुंबई तकरीबन 120 किलोमिटर दूर गोदाम में मिला विस्फोटक पाउडर आरडीएक्स होने के बाद मुंबई और महाराष्ट्र की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल उठ गया है. महाराष्ट्र एटीएस सहित सभी सुरक्षा एजेंसियों के सामने अब बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि पीडब्ल्यूडी के गोदाम में इतने बड़े पैमाने पर आरडीएक्स आया तो कहाँ से?
27 अक्टूबर को मुंबई से सटे पालघर जिले में मुंबई - अहमदाबाद हाईवे के पास एक गोदाम में बड़े पैमाने पर विष्फोटक मिला था. महीनों से बंद पड़े गोदाम में 12 किलो विस्फोटक, अमोनियम नाइट्रेट से भरे 2 पैकेट, 40 जिलेटिन की छणे और 39 डेटोनेटर मिले थे. जाँच में पता चला कि गोदाम का
इस्तेमाल हाईवे बनाने वाले मजदुर करते थे. अब सवाल उठ रहा है कि सड़क बनाने के लिए रखे सामानों में प्रतिबंधित विस्फोटक आरडीएक्स का क्या काम? खास बात है कि गोदाम कई महीनों से बंद पड़ा था.
आलम ये है कि एटीएस और मुंबई क्रांईम ब्रांच के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बात करने से कतरा रहे हैं. आरडीएक्स भारत में सिर्फ सेना के पास होता है.ऐसे में सवाल है कि इतनी बड़ी मात्रा में ये कहाँ से आया? लाने वाला कौन है और उसका मकसद क्या रहा होगा?
फौरी तौर पर शक आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन और सिमी पर है. गुजरात से सटे पहले ठाणे और अब पालघर जिले के इस इलाके में पहले भी आतंकी शरण ले चुके हैं लेकिन क्या कोई आतंकी संगठन पीडब्लूडी के गोदाम में आरडीएक्स रखेगा?

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पालघर में आरडीएक्स, महाराष्ट्र एटीएस, इंडियन मुजाहिदीन, Mumbai Crime Branch, RDX, Maharashtra Anti-terrorism Squad, RDX In Palghar