प्रतीकात्मक तस्वीर
                                                                                                                        
                                                                                मुंबई: 
                                        मुंबई महानगर को पानी की आपूर्ति करने वाली झीलों में शामिल यहां स्थित 'विहार झील' पानी से लबालब भर गई है. सोमवार सुबह से यह झील 'ओवरफ्लो' भी होने लगी है. वृहन मुंबई नगर निगम (एमजीसीएम) के अधिकारियों ने बताया कि झील सोमवार सुबह से ओवरफ्लो होने लगी.
मुंबई में मॉनसून के पहले के दो महीनों में इसकी औसत बारिश का 75 प्रतिशत बारिश हुई है. एमसीजीएम ने एक बयान में बताया कि झील का जलस्तर सोमवार सुबह छह बजे 80.23 मीटर तक पहुंच गया. इससे पहले 19 जुलाई को तुलसी झील का पानी भी ओवरफ्लो हो गया था। यह भी शहर को जलापूर्ति करती है।
गौरतलब है कि मुंबई को सात झीलों से पानी की आपूर्ति की जाती है, जिनमें बारिश के मौसम में पानी जमा होता है। इन झीलों में मोडक सागर, तनसा झील, विहार झील, तुलसी झील, उपरी वैतरना झील, भटसा और मध्य वैतरना झील शामिल हैं। हाल के समय में कम बारिश के चलते निगम को कई बार जलापूर्ति में कटौती करनी पड़ी थी।
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
                                                                        
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
                                        मुंबई, विहार झील, वृहन मुंबई नगर निगम, एमजीसीएम, महाराष्ट्र, Vihar Lake, Mumbai, Heavy Showers, Maharashtra