फिल्म उड़ता पंजाब शुक्रवार को रिलीज हो रही है
मुंबई:
बॉलीवुड फिल्म 'उड़ता पंजाब' के ऑनलाइन लीक होने के मामले में पुलिस को 'कुछ सुराग' मिले हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने फिल्म निर्माता द्वारा साइबर अपराध शाखा को शिकायत देने के एक दिन बाद यह जानकारी दी।
मुंबई पुलिस प्रवक्ता अशोक दुधे ने कहा, 'हमारी साइबर सेल के विशेषज्ञों की एक टीम इस मामले में काम कर रही है। बहुत जल्द ही हम अवैध रूप से वीडियो ऑनलाइन जारी करने के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाएंगे। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।'
वहीं साइबर सेल सूत्रों के मुताबिक उनके राडार पर तकरीबन 20 लोग हैं। जिनमें प्रोडक्शन टीम से लेकर फ़िल्म की प्रिंट ले जाने वाले और सेंसर बोर्ड के कर्मचारी भी हैं।
साइबर सेल में दर्ज शिकायत के अनुसार, शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म को हाल में अज्ञात लोगों ने इंटरनेट पर अपलोड कर दिया। दुधे ने कहा कि इस संबंध में कंपनी अधिनियम एवं आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
इस बीच, दुधे ने इस खबर से इनकार किया कि इस मामले के संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
उड़ता पंजाब, उड़ता पंजाब लीक केस, मुंबई पुलिस, अनुराग कश्यप, Udta Punjab, Udta Punjab Leaked, Mumbai Police, Anurag Kashyap, Sensor Board, सेंसर बोर्ड