विज्ञापन
This Article is From Nov 19, 2016

नवी मुंबई में क्राइम ब्रांच ने 1000 रुपये के नोटों में जब्‍त की एक करोड़ की नकदी

नवी मुंबई में क्राइम ब्रांच ने 1000 रुपये के नोटों में जब्‍त की एक करोड़ की नकदी
मुंबई: नवी मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने वाशी में एक स्कोडा कार में सवार चार लोगों के पास से एक करोड़ रुपये जब्त कर इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने ये कार्रवाई वाशी सेक्टर 28 में की है.

जांच के लिये पुलिस ने स्कोडा कार MH.46.AD.5055 को भी जब्त कर लिया है. जब्त की गई पूरी नकदी पुराने 1,000 रुपये के नोट में है. इस मामले में क्राइम ब्रांच के एसीपी नितिन कौसीदकर ने कहा वाशी में सेक्टर 28 में एक संदिग्ध कार को रोकर गाड़ी की तलाशी ली तो हमें 1000 रुपये के पुराने नोट से भरे दो बैग मिले. इस मामले में हमने एस्टेट एजेंट प्रसाद आर पाटिल, हरिश्चंद्र शिंदे, प्रमोद पाडले अविनाश जेल को हिरासत में लिया गया और पूछताछ की जा रही है.

पुलिस का कहना है कि पकड़े गए चारों आरोपी कमीशन लेने के लालच में एक करोड़ रुपये की रकम को 2,000 रुपये की नई करेंसी से बदलने के लिए वाशी आये थे, लेकिन नोट बदलने से पहले ही वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए. पुलिस ने बताया कि आरोपी किसी भी सूरत में इस एक करोड़ रुपये के करेंसी नोट के मालिक का पता बताने को तैयार नहीं हैं.

इस संदर्भ में वाशी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर ली गई है और पुलिस जब्त किए गई एक करोड़ रुपये के स्रोत और इसे नई करेंसी में बदलने के संभावित तरीके का पता लगाने में लगी हुई है. इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है. इनकम टैक्स को भी इस बात की सूचना दे दी गई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
1 करोड़ रुपये जब्‍त, नोटबंदी, नवी मुंबई क्राइम ब्रांच, वाशी, 1000 रुपये के नोट, Demonetised Notes, Rs. 1000 Notes, Banned Rs 1000 Notes, Navi Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com