विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2016

नवी मुंबई : प्ले स्कूल में 10 महीने की मासूम बच्ची को पीटने की वारदात सीसीटीवी में कैद

नवी मुंबई : प्ले स्कूल में 10 महीने की मासूम बच्ची को पीटने की वारदात सीसीटीवी में कैद
खारघर प्ले स्कूल में मासूम बच्ची की पिटाई का मंज़र सीसीटीवी में कैद
  • नवी मुंबई के खारघर में प्लेस्कूल में बच्ची की पिटाई की गई
  • बच्ची की पिटाई के आरोप में प्लेस्कूल की आया को गिरफ्तार किया गया
  • बच्ची के सिर में अंदरूनी चोट आई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: ये ख़बर हर उस मां-बाप के लिये अहम है जो नौकरीपेशा है, जो बड़े शहरों में अपने बच्चे को प्ले हाउस या आया के पास रखने को मजबूर हैं. नवी मुंबई के खारघर के एक प्ले स्कूल में दस महीने की छोटी बच्ची को बुरी तरह से पीटने की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. पीड़ित बच्ची अस्पताल में भर्ती है. उसे मारने का आरोप प्ले स्कूल में काम करने वाली आया पर है.

खारघर सेक्टर-10 में रहने वाले रजत जो पेशे से इंजीनियर हैं और उनकी पत्नी रुचिता ने अपनी बिटिया को पूर्वा डे केयर में रखने का फैसला किया लेकिन अब वे बहुत पछता रहे हैं. जब वह बिटिया को प्ले स्कूल से लेने आए तो उसके चेहरे शरीर पर कई ज़ख्म थे. दोनों के मुताबिक प्ले स्कूल ने उन्हें बताया कि बच्ची को खेलते वक्त चोट लग गई है, लेकिन जब वह घर पहुंचे तो बिटिया लगातार रो रही थी. उसकी पीठ पर भी चोट के निशान थे. प्ले स्कूल से उन्होंने सीसीटीवी की मांग की तो रुचिता के मुताबिक उन्होंने कहा कि पहले वो पुलिस में शिकायत दर्ज करवाएं. पुलिस की दखलंदाज़ी के बाद प्ले स्कूल ने फुटेज दिया.

तस्वीरें दिल दहला देने वाली थीं. इसमें आरोपी 10 महीने की मासूम बच्ची की पहले हाथ से पिटाई करती है और जब वह रोने लगती है तो उसे उठा कर पटक देती है. इसके बाद भी जब बच्ची चुप नहीं होती है तो दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए आया बच्ची को बुरी तरह उठा-उठा कर पटकती है. वीडियो में डे केयर के बाकी चार बच्चे डर से चुपचाप लेटे हुए नजर आ रहे हैं.

बच्ची की पिटाई के आरोप में प्ले स्कूल की आया अफसाना नासिर शेख और मालकिन प्रियंका निकम को गिरफ्तार कर लिया गया था. गुरुवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया. अदालत ने अफसाना को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजते हुए प्रियंका को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया. बच्ची को नवी मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, डॉक्टरों के मुताबिक उसे सिर में अंदरूनी तौर पर चोट आई हैं. आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 335, 34 और जेजे एक्ट की धारा 23 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

इस वीडियो के दृश्य आपको विचलित कर सकते हैं.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नवी मुंबई, खारघर, प्ले स्कूल, Navi Mumbai, Kharghar, Play Schools, CCTV Camera, सीसीटीवी फुटेज
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com