विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2016

इलाज कराने आए लोगों ने डॉक्टर और सुरक्षा कर्मियों को हमला करके मरीज बना दिया

इलाज कराने आए लोगों ने डॉक्टर और सुरक्षा कर्मियों को हमला करके मरीज बना दिया
प्रतीकात्मक फोटो
  • मुंबई के शताब्दी अस्पताल में हुई वारदात
  • झगड़े के बाद इलाज कराने आए दो गुट आपस में भिड़े
  • बीचबचाव करने पर डॉक्टर और सुरक्षा कर्मियों पर हमला किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: मुंबई के शताब्दी अस्पताल में इलाज कराने गए कुछ लोगों ने अस्पताल के कर्मचारियों की पिटाई कर दी. पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है. उपनगर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में हुई इस घटना के बाद डॉक्टरों की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े हो गए हैं.

गुरुवार को देर रात में कुछ लोग शताब्दी अस्पताल आए तो थे इलाज कराने, लेकिन उन्होंने डॉक्टर और सुरक्षाकर्मियों को ही मरीज बना दिया. आरोप है कांदिवली में दो गुटों के बीच लड़ाई हुई. दोनों अस्पताल इलाज करवाने पहुंचे. वहां भी वे उलझ पड़े. अस्पताल के डॉक्टर और सुरक्षाकर्मी बीच-बचाव करने आए तो आरोपी उनसे ही उलझ उड़े.

इलाके के सीनियर इंस्पेक्टर मुकुंद पवार के मुताबिक "रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे यह लोग अपने एक साथी को देखने पहुंचे थे. तभी उनमें कहासुनी शुरू हो गई. अस्पताल के कर्मचारी आए तो उन्होंने उन्हें मारा, वहां लगा शीशा भी तोड़ दिया." आरोपियों ने इमरजेंसी वार्ड में पथराव कर वहां भी जमकर तोड़फोड़ की. पुलिस ने मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार है.

पिछले पांच सालों में महाराष्ट्र में हर साल डॉक्टर सुरक्षा अधिनियम के तहत लगभग 60 मामले दर्ज हुए हैं. डॉक्टर सुरक्षा के लिए हथियारों से लेकर अस्पताल में बाउंसर की मांग कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल इन मांगों पर उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला है और कुछ नहीं. इसके विरोध में रेजिडेंट डॉक्टर कई बार हड़ताल भी कर चुके हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई, शताब्दी अस्पताल, डॉक्टर पर हमला, दो गुटों का झगड़ा, मुंबई पुलिस, Mumbai, Shatabdi Hospital, Attack On Doctor, Mumbai Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com