मां यशोदा और उनके लाडले की बनाई एक सुंदर पेंटिंग सेफ्रॉन आर्ट की नीलामी में 167 करोड़ रुपये में बिकी है. राजा रवि वर्मा की इस पेंटिंग ने नया इतिहास रच दिया है. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और एमडी साइरस एस पूनावाला ने ये पेंटिंग खरीदी. इस पेंटिंग की कीमत ने मशहूर चित्रकार एमएफ हुसैन की तस्वीर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो पिछले साल 118 करोड़ रुपये में नीलाम हुई थी. राजा रवि वर्मा की इस मशहूर पेंटिंग में यशोदा और कन्हैया एक शांत अवस्था में खड़े दिखाई दे रहे हैं. कान्हा अपनी मां से लिपटे हुए खड़े हुए हैं और मां यशोदा गाय का दूध निकाल रही है. कन्हैया का ये बाल स्वरूप लोगों को खूब भाया.
1890 के दशक में राजा रवि वर्मा ने करियर के चरम पर ये पेंटिंग बनाई थी और ये हमेशा सुर्खियों में रही है. मुंबई में नीलामी घर सैफ्रॉन आर्ट की नीलामी में ये पेंटिंग 17,9 करोड़ डॉलर में बिकी. यह भारतीय कला जगत की सबसे महंगी पेंटिंग है. इस पेंटिंग की बिक्री से पहले के 80-120 करोड़ रुपये की बोली लगने का अनुमान था, लेकिन इसने उम्मीद से दोगुना ज्यादा कीमत वसूली.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यशोदा और कृष्ण की पेटिंग को खरीदने वाले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष साइरस पूनावाला ने इसे अपना सौभाग्य बताया है. कोरोना के वक्त कोविशील्ड वैक्सीन के सह उत्पादन को लेकर पूनावाला काफी चर्चा में आए थे. उन्हें इस पेंटिंग को राष्ट्रीय धरोहर बताया और कहा कि ये जनता के दर्शन के लिए उपलब्ध रहेगी.

Raja Ravi Varma Yashoda and Krishna Painting
1848 में केरल के किलिमानूर में जन्मे रवि वर्मा भारत के सबसे मशहूर कलाकारों में से एक रहे, जो तेल चित्रों के माध्यम से भारतीय पौराणिक विषयों को जीवंत रूप देने के लिए जाने जाते हैं. शकुंतला, द्रौपदी, सीता, दमयंती जैसी पौराणिक महिला पात्रों पर उनकी पेंटिंग आज के कलाकारों को भी प्रेरित करती हैं.
त्रावणकोर के पूर्व शाही परिवार की पूयम थिरुनाल गौरी पार्वती ने साइरस पूनावाला द्वारा ये पेंटिंग खरीदे जाने पर खुशी जताई है. पार्वती ने कहा, उनके परदादा को वह सम्मान मिल रहा है जिसके वे हकदार हैं. 20वीं शताब्दी में एक समय उन्हें पोस्टर चित्रकार कहकर उपहास उड़ाया जाता था, लेकिन अब उनकी विरासत और कौशल को सम्मान मिलता है. उन्होंने आलोचकों या खरीदारों को खुश करने के लिए चित्रकारी नहीं की. साड़ी को लोकप्रिय बनाने और उत्तम आभूषणों को संरक्षित करने में उनका अमिट योगदान है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं