Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad Highlights, IPL 2026: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड की तूफानी पारी के बाद हेनरिक क्लासेन के जबरदस्त अर्द्धशतक जड़ा, फिर जयदेव उनादकट की अगुवाई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलाकात के ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की है. हैदराबाद से मिले 227 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता के लिए फिन एलन ने पहले ही ओवर में 25 रन कूटे और इंटेट साफ किया, लेकिन अगले ही ओवर में वह आउट हुए. इसके बाद विकटों का पतन शुरू हुआ. कोलकाता ने पावरप्ले में ही 3 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद टीम वापसी नही कर पाई. रघुवंशी ने एक छोर संभाला और अर्द्धशतक लगाया, लेकिन उनके रन आउट होते ही मैच हैदराबाद के नाम हो गया. रघुवंशी ने केकेआर के लिए लगातार दूसरी फिफ्टी जड़ी. कोलकाता 2012 के बाद पहली बार लगातार दो मैच अपने होम ग्राउंड पर हारी है. (Scorecard)
KKR vs SRH Highlights, IPL 2026
KKR vs SRH Live Score: हैदराबाद 65 रन से जीता
सनराइजर्स हैदराबाद ने सीजन की पहली जीत दर्ज की है. हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से रौंद दिया है. कोलकाता ने टॉस जीता था. कोलकाता की शुरुआत की खराब रही थी और टीम सिर्फ कमबैक करती रही. लेकिन रघुवंशी के विकेट के साथ ही साफ हो गया कि कोलकाता इस मैच को नहीं जीतने जा रही है. कोलकाता को यह हार चुभने वाली है. दूसरी तरफ ईशान किशन काफी खुश होंगे क्योंकि उन्होंने सीजन की पहली जीत दर्ज कर ली है. बड़ी जीत के साथ उनका रन रेट भी थोड़ा बेहतर होगा.
16.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 161
KKR vs SRH Live Score: कोलकाता को 9वां झटका
कोलकाता को नौंवा झटका लगा है. जयदेव उनादकट ने कार्तिक त्यागी का विकेट लपका. इशान किशन ने कैच आउट किया. कार्तिक त्यागी को आउट दे दिया गया है. उन्होंने रिव्यू लिया. लेकिन उल्ट्राएज में दिखाई दिया कि गेंद जब बल्ले से पास से गुजरी तो उसमें स्पाइक था.
15.5 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 161/9
KKR vs SRH Live Score: पहली जीत से दो विकेट दूर हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद पहली जीत से दो विकेट दूर है. रमनदीप सिंह को जाना होगा. जयदेव उनादकट ने कैच लपका. ऑफ के बाहर गेंद, फुल लेंथ थी, रमनदीप कट शॉर्ट खेलने के लिए गए. हैदराबाज बड़ी जीत से सिर्फ एक विकेट दूर.
14.6 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 159/8
KKR vs SRH Live Score: सुनील नरेन आउट
अब सुनील नरेन का विकेट गंवाया कोलकाता ने. यह मैच कहां जा रहा है, तस्वीर पूरी तरह से साफ है. हैदराबाद को जीत की खुशबू मिलती हुई. एहसान मलिंगा ने कैच लपका. अनिकेत वर्मा ने कैच लपका. नरेन ने 4 गेंद में 12 रन बनाए दो छक्के लगाए. स्लॉट में गेंद थी. नरेन ने एक पैर निकाला और लॉन्ग ऑन पर लपके गए.
14.3 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 154/7
KKR vs SRH Live Score: कोलकाता को छठा झटका
रिंकू सिंह को जाना होगा. नीतीश रेड्डी ने रिंकू सिंह का विकेट लपका. ऑफ के बाहर धीमी गेंद. पता नहीं रिंकू इसे पढ़ पाए या नहीं. गेंद शॉट थर्ड मैन पर उनादकट के हाथों में गई. ऑफ स्टंप पर फुलर लेंथ की गेंद और उसे कवर के ऊपर से खेलने की कोशिश की. कोलकाता की आखिरी उम्मीद थे रिंकू सिंह और उन्हें पवेलियन जाना होगा.
13.4 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 139/6
KKR vs SRH Live Score: कोलकाता को पांचवां झटका
कोलकाता को पांचवां झटका लगा है. अनुकूल रॉय को जाना होगा. ईशान किशन ने कैच लपका. आगे की गेंद थी. खड़े-खड़े खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर सीधे कीपर के हाथों में गई. अनुकूल बिना खाता खोले लौटे. कोलाकाता की आधी टीम 120 पर पवेलियन लौटी.
11.2 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 120/5
KKR vs SRH Live Score: अंगकृष रघुवंशी रन आउट
बिना देखे भाग गए अंगकृष रघुवंशी और रन आउट हुए. कोलकाता को बड़ा झटका लगा है यहां पर. रिंकू सिंह घुस्सा हैं. रिंकू बिल्कुल भी खुश नहीं है. वो बता रहे हैं गेंद फील्डर के हाथ में थी. रिंकू ने कट करने के लिए जगह बनाई, गेंद बैकवर्ड पॉइंट के बाईं ओर गई. रिंकू सिंगल के लिए गए, लेकिन देखा कि गेंद फील्डर के हाथ में हैं लेकिन रूक गए. लेकिन रघुवंशी तब तक आधी क्रीज पर जा चुके थे. शिवांग कुमार ने गेंद कलेक्ट की और स्टंप्स पर मार दिया. अंगकृष रघुवंशी 29 गेंदों में छह चौके और दो छक्के लगाकर 52 रन बनाकर आउट हुए.
11.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 120/4
KKR vs SRH Live Score: अंगकृष रघुवंशी का पचासा
अंगकृष रघुवंशी की फिफ्टी हुई. 27 गेदों में पचास रन पूरे किए. लगातार दूसरा अर्द्धशतक जड़ा है. इसके बाद ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा. पिछले ओवर से 10 रन आए. रघुवंशी कोलकाता को रन चेज में बनाए हुए हैं.
10.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 110/3
KKR vs SRH Live Score: कोलकाता का स्कोर 100 पार
कोलकाता का स्कोर 100 पार हुआ है. पिछले ओवर में शिवांग ने गेंद अच्छी डाली थी, लेकिन फील्डिंग में दो ब्लंडर हुए हैं. खिलाड़ी फिसल रहे हैं. 12 ओवर आए हैं पिछली 6 गेंदों में. रघुवंशी ने ओवर की दूसरी गेंद पर चौका जड़ा, जबकि रिंकू ने पांचवीं गेंद पर. कोलकाता को अब 66 गेंद में जीत के लिए 127 रन चाहिए. जरूरी रन रेट और मौजूदा रन रेट लगभग बराबर है.
9.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 100/3
KKR vs SRH Live Score: ज्यादा पीछे नहीं है कोलकाता
कोलकाता पीछे है, लेकिन अधिक नहीं. हैदराबाद के 8 ओवर के बाद 110 थे और कोलकाता का स्कोर 88 है. हैदराबाद ने इसके बाद जल्दी जल्दी विकेट गंवाए थे, लेकिन कोलकाता ने अभी ही तीन विकेट गंवा दिए हैं. रघुवंशी अपने अर्द्धशतक की ओर हैं. रघुवंशी को आज बड़ी पारी खेलनी होगी, जबकि रिंकू को भी कुछ कमाल दिखाना होगा. कोलकाता 72 गेंद में 139 रन की जरूरत है. मौजूदा रन रेट 11 का है और जरूरी रन रेट 12 के करीब. पिछले ओवर से 9 रन आए.
8.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 88/3
KKR vs SRH Live Score: कोलकाता को 78 में चाहिए 148
कोलकाता के लिए जरूरी रन रेट बढ़कर अब 11 का आ गया है. आखिरी ओवर से सिर्फ 5 रन आए. शिवांग कुमार ने अच्छी गेंदबाजी की है. मौजूदा रन रेट 11.28 का है. क्रीज पर रिंकू सिंह और रघुवंशी हैं. दोनों को हर ओवर में कम से कम 10 रन बटोरने होंगे, ताकि टीम मैच में आखिरी तक पिछड़े ना.
7.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 79/3
KKR vs SRH Live Score: कोलकाता को तीसरा झटका
कोलकाता को तीसरा झटका लगा है. पहले लगा कि अंगकृष रघुवंशी को जाना होगा, लेकिन फिर थर्ड अंपायर ने देखा और अंत में कैमरून ग्रीन रन आउट करार दिए गए. कहा जाता है कि मिसफील्ड पर कभी रन के लिए नहीं जाना चाहिए. लेकिन यहां ऐसा ही हुआ. रघुवंशी ने इसे सीधे मलिंगा की ओर मारा, जिन्होंने अपने जूते से इसे रोक दिया. कैनरून ग्रीन ने देखा ही नहीं कि गेंद कहा है और दौड़ गए. लेकिन गेंद गेंदबाज के पास ही रूक गई थी और उन्होंने बिना कोई समय गंवाए सीधे इसे नॉन स्ट्राइक एंड पर स्टंप्स पर मार दिया. शुरुआत में रघुवंशी काफी नाराज नजर आए और वो पवेलियन की ओर लौट रहे थे. ऐसा लग रहा था जैसे उन्होंने ग्रीन को क्रास कर लिया था. रीप्ले से पता चलता है कि दोनों क्रास नहीं हुए थे. ग्रीन को वापस जाना पड़ा. कैमरून ग्रीन 2 रन बनाकर आउट. पावरप्ले में 3 विकेट गंवाए दिए हैं कोलकाता ने और रन बटोरे हैं 74
6.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 74/3
KKR vs SRH Live Score: कोलकाता को दूसरा झटका
कोलकाता नाइट राइडर्स को यहां पर दूसरा झटका लगता हुआ. कप्तान रहाणे को जाना होगा. जयदेव उनादकट ने ओवर की आखिरी गेंद पर विकेट निकाला. ईशान मलिंगा ने कैच लपका. नौ पारियों में यह पांचवीं बार है जब जयदेव उनादकट ने रहाणे को आउट किया है. मिडिल स्टंप पर धीमी डिलीवरी, रहाणे को वह रूम नहीं मिला जिसकी उन्हें तलाश थी. डीप मिड-विकेट तक ही पहुंच पाए. उनादकट ने फील्डर से गेंद की ओर दौड़ने को कहा. मलिंगा ने वैसा ही किया और गेंद के नीचे आकर साफ कैच लेने के लिए डाइव लगाया. अजिंक्य रहाणे 10 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए.
5.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 67/2
KKR vs SRH Live Score: हर्ष दुबे का अच्छा ओवर
हर्ष दुबे का अच्छा ओवर रहा यह. इस ओवर से 9 रन आए. रघुवंशी ने ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़ा. कोलकाता को 96 गेंद में 170 रन चाहिए. कोलकाता का मौजूदा रन रेट 14.25 का है और जरूरी रन रेट 10.62 का है.
4.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 57/1
KKR vs SRH Live Score: कोलकाता ने रचा इतिहास
कोलकाता ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने 3.2 ओवर में 50 रन पूरे किए. 20 बॉल में 50 रन. यह आईपीएल में किसी भी टीम की सबसे तेज फिफ्टी है.
KKR vs SRH Live Score: अभिषेक का महंगा ओवर
अभिषेक शर्मा का महंगा ओवर रहा यह. अंगकृष रघुवंशी ने ओवर में दो छक्के जड़े. ओवर की दूसरी गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से हवाई फायर किया, जबकि ओवर की आखिरी गेंद पर शॉर्ट फाइन पर आधा दर्जन रट बटोरे. अभिषेक के ओवर से 15 रन आए.
3.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 48/1
KKR vs SRH Live Score: साझेदारी या पावरप्ले का इस्तेमाल?
क्रीज पर अभी अंगकृष रघुवंशी और अजिंक्य रहाणे ने. सवाल यह है कि दोनों ताबड़तोड़ हमले करके पावरप्ले में अधिक से अधिक रन बटोरना चाहेंगे या फिर थोड़ा संभल कर साझेदारी करते हुए आगे बढ़ना चाहेंगे? फिन एलन जब अटैक रहे थे, तब रहाणे एंकर रोल में थे, क्या अब अंगकृष रघुवंशी अटैक करेंगे और रहाणे उन्हें स्ट्राइक देंगे. कोलकाता को 108 गेंद में 194 रन बनाने हैं.
2.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 33/1
KKR vs SRH Live Score: फिन एलन आउट
कोलकाता को बड़ा झटका लगा है. फिन एलन को जाना होगा. एक बार फिर मारने गए थे, लेकिन इस बार जाल में फंस गए. हर्ष दुबे ने अपनी ही गेंद पर कैच लपका. एक बार फिर आगे की गेंद, ऑफ स्टंप के बाहर, सीधे सामने की ओर खेलना चाहते थे फिन एलन, बल्ले के अंदरुनी हिस्से में लगी और वापस गेंदबाज की ओर आई. ईशान किशन की शानदार कप्तानी है यह. फिन एलन 7 गेंद में चार चौके और दो छक्के लगाकर 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
1.3 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 30/1
KKR vs SRH Live Score: पहले ही ओवर में कूटे 25 रन
फिन एलन की ताबड़तोड़ शुरुआत. पहले ही ओवर में उन्होंने 25 रन कूटे हैं. डेविड पायने का मार पड़ी है. जब आप 227 के लक्ष्य का पीछा कर रहे हों, तब आपको इसी तरह की शुरुआत चाहिए होती है. ओवर की पहली गेंद पर रहाणे ने सिंगल लिया और स्ट्राइक फिन एलन को दी. इसके बाद उन्होंने ओवर की बाकी सभी गेंदों पर बाउंड्री लगाई. ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाया, तीसरी पर भी चौका ठोका. इसके बाद लगातार दो छक्के जड़े और आखिरी गेंद पर चौका जड़ा.
1.0 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 25/0
KKR vs SRH Live Score: कोलकाता ने शुरू किया रन चेज
कोलकाता ने पहाड़ से स्कोर का पीछा करना शुरू कर दिया है. अजिंक्य रहाणे और फिन एलन की सलामी जोड़ी क्रीज पर है. डेविड पायने टीम के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे.
KKR vs SRH Live Score: कोलकाता को मिला 227 का लक्ष्य
5.4 ओवर में 82 पर पहला विकेट...8.2 ओवर में 111 पर दूसरा विकेट... इसके बाद 9.2 ओवर में 118 पर 4 विकेट... फिर 18.1 ओवर में 200 पर 5 विकेट...यही कहानी रही है सनराइजर्स हैदराबाद की पारी की. ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने तूफानी शुरुआत दिलाई. हेड लौटे को ईशान ने प्रहार जारी किया. लेकिन फिर मुजरबानी ने एक ही ओवर में ईशान और अभिषेक का विकेट लपका. फिर अनिकेत भी सस्ते में लौटे. हालांकि, इसके बाद नितीश रेड्डी और हेनरिक क्लासेन के बी 82 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर आखिरी में तीन विकेट गंवाए. हैदराबाद जब-जब आगे निकलती नजर आई, कोलकाता के गेंदबाजों ने वापसी की. इस पिच पर यह स्कोर बहुत बड़ा नहीं है. लेकिन क्या कोलकाता आज इतिहास रच पाएगी? क्योंकि वह कभी भी इस मैदान पर 200 से अधिक का स्कोर चेज नहीं कर पाई है. कोलकाता को जीत के लिए 227 रन बनाए हैं.
20.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 226/8
KKR vs SRH Live Score: अर्द्धशतक लगाकर लौटे क्लासेन
हेनरिक क्लासेन अर्द्धशतक लगाकर पवेलियन लौटे. 35 गेंद में 52 रन बनाए. 4 चौके और एक छक्का जड़ा. लेकिन रेड्डी के साथ उनकी पारी ने हैदराबाद को अच्छी रिकवरी करवाई है. 118 पर 4 विकेट गंवाने के बाद 220 पार का स्कोर. हैदराबाद ने अच्छी वापसी की है. मुजरबानी के खाते में यह विकेट आया है. रमनदीप सिंह ने कैच लपता. एक और बाउंड्री निकालने की कोशिश में क्लासेन पवेलियन लौटे.
19.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 222/7
KKR vs SRH Live Score: आखिरी ओवर
आखिरी ओवर बाकी है. मुजरबानी यह ओवर फेंकने आएंगे. क्या हैदराबाद 220 का स्कोर पार कर सकेगी. क्लासेन अपने अर्द्धशतक के करीब हैं. जिस तरह से हैदराबाद की शुरुआत हुई और फिर उसने बीच में विकेट गंवाए, क्लासेन और रेड्डी ने उसके बाद अच्छी रिकवरी करवाई. देखना होगा कि मुजरबानी के इस ओवर में क्या होता है. पिछले ओवर से 2 विकेट आए लेकिन 11 रन भी बटोरे. हर्ष दूबे ने आखिरी की दो गेंदों पर बाउंड्री बटोरी.
19.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 211/6
KKR vs SRH Live Score: वैभव हैट्रिक पर
सलिल अरोड़ा आउट. वैभव हैट्रिक पर हैं. सलिल बोल्ड हुए. फुल डिलवरी पर विकेट मिला है. बॉल पैड पर लगी और फिर स्टंप्स से टकराई. सलिल फुल डिलवरी को फ्लिक करने गए थे, लेकिन चूक गए. गोल्डन डक पर जाना होगा.
18.2 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 200/6
KKR vs SRH Live Score: वैभव ने तोड़ी साझेदारी
चलिए रेड्डी और क्लासेन के बीच साझेदारी टूटी. वैभव ने यह विकेट निकाला है. रेड्डी की अच्छी पारी का अंत हुआ. ऑफ के बाहर धीमी शॉर्ट डिलीवरी. नीतीश ने अपर कट खेलना चाहा था. लेकिन टाइमिंग सही नहीं हुई. गेंद में पेस भी नहीं थी. स्वीपर कवर पर वरुण ने अच्छा कैच लपका. नितीश रेड्डी 24 गेंदों में 4 चौके और एक छक्का लगाकर 39 रन बनाकर आउट हुए.
18.1 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 200/5
KKR vs SRH Live Score: दो ओवर बाकी
अब दो ओवर बाकी हैं लेकिन हैदराबाद ने 200 का आंकड़ा छू लिया है. रेड्डी ने आखिरी ओवर में 16 रन बटोरे हैं. कार्तिक त्यागी आज काफी महंगे साबित हुए हैं. पिछले ओवर की दूसरी गेंद पर उन्हें छक्का पड़ा था. जबकि ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर चौका खाया. दो ओवर बाकी हैं, देखना होगा कि हैदराबाद कितना स्कोर करेगी
18.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 200/4
KKR vs SRH Live Score: वैभव कर रहे अच्छी गेंदबाजी
वैभव अरोड़ा अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं. आखिरी ओवर से 9 रन आए हैं. शुरुआती ओवर में मार खाने के बाद उन्होंने अच्छी वापसी की है. ओवर की आखिरी गेंद पर उन्हें छक्का खाना पड़ा है. अब तीन गेंद बाकी है. अगला ओवर काफी अहम होने जा रहा है. हैदराबाद क्या 220 भी पहुंच पाएगी?
17.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 184/4
KKR vs SRH Live Score: आखिरी के 4 ओवर बाकी
अब आखिरी के 4 ओवर बाकी हैं. क्लासेन और रेड्डी के बीच 40 गेंदों पर 57 रनों की साझेदारी हो चुकी है. इस जोड़ी के पास हाथ खोलने का पूरा समय है. अगला ओवर फेंकने वैभव अरोड़ा आएंगे, और यह काफी अहम होने जा रहा है. अगर अगले ओवर में विकेट आया तो हैदराबाद 220 का स्कोर पार कर पाएगी, ऐसा नहीं लगता. हालांकि, हैदराबाद की नजरें 230 तक पहुंचने की होगी. 200 का स्कोर यहां आसानी से चेज हो सकता है.
16.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 175/4
KKR vs SRH Live Score: हैदराबाद 150 पार
सनराजर्स हैदराबाद ने शुरुआती 8 ओवर में 110 रन कूटे थे. कोलकाता के गेंदबाजों ने कितनी शानदार वापसी की है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस ओवर में हैदराबाद 150 पार कर पाई है. आखिरी के 6 ओवर बाकी हैं. क्लासेन और रेड्डी अब जम चुके हैं और अपने हाथ खोलने के लिए बेकरार होंगे. मुजरबानी के आखिरी ओवर से सिर्फ 6 रन आए. नरेन और मुजरबानी का अब 1-1 ओवर बाकी है.
14.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 155/4
KKR vs SRH Live Score: नरेन का एक और अच्छा ओवर
जब रनों की बरसात हो रही थी, तब सुनील नरेन ने अपने 3 ओवरों में सिर्फ 26 रन दिए हैं. भले ही उन्हें कोई विकेट नहीं मिला हो, लेकिन उन्होंने रन भी नहीं लुटाए हैं. क्लासेन या रेड्डी में से अब किसी ना किसी को गियर बदलना होगा.
13.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 149/4
KKR vs SRH Live Score: हैदराबाद 150 के करीब
सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 150 के करीब है. ओवर की आखिरी गेंद पर अनुकूल रॉय को चौका पड़ा है. आखिरी ओवर से 11 रन आए हैं. क्लासेन और रेड्डी की नजरें हैदराबाद को 250 तक लेकर जाने की होगी.
12.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 140/4
KKR vs SRH Live Score: रिंकू सिंह का बड़ा रिकॉर्ड
रिंकू सिंह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सबसे अधिक फील्ड कैच लेने के मामले में आंद्रे रसेल से आगे निकल गए हैं. रिंकू ने आज अभी तक दो कैच लपके हैं.
आईपीएल में केकेआर के लिए सबसे ज्यादा फील्ड कैच
41 - रिंकू सिंह*
40 - एंड्रयू रसेल36 - सुनील नारायण
30-मनोज तिवारी
KKR vs SRH Live Score: वरुण चक्रवर्ती का अच्छा ओवर
इस ओवर से सिर्फ 6 रन आए हैं. क्रीज पर अभी हेनरिक क्लासेन और नितीश रेड्डी हैं और दोनों ही विस्फोटक बल्लेबाजी करते हैं. जल्दी-जल्दी तीन विकेट खोने का हैदराबाद को फायदा हुआ है. क्लासेन और रेड्डी की नजरें यहां एक साझेदारी करने की होगी. क्योंकि दोनों क्रीज पर जम गए तो हैदराबाद यहां से भी 250 पार हो सकती है.
11.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 129/4
KKR vs SRH Live Score: हैदराबाद को चौथा झटका
हैदराबाद को चौथा झटका लगता हुआ यहां पर. अनुकूल रॉय ने अनिकेत वर्मा को वापस भेजा. रिंकू सिंह फील्ड में सबसे सेफ हैंड. एक बार फिर कैच लपका. जल्दी-जल्दी तीन विकेट गिरे हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले में वापस आ गई है. क्रीज पर दो लेफ्ट हैंडर बैटर थे, ऐसे में कप्तान रहाणे ने अनुकूल रॉय को बाहर रखा. लेकिन जैसे ही दो राइड हैंडर आए, अनुकूल रॉय अटैक पर आए और दूसरी ही गेंद पर हमला बोला. ऑफ के बाहर रखा और वर्मा को बड़े शॉट के लिए ललचाया. रिंकू कैच पूरा करने के लिए लॉन्ग-ऑफ के पास अपनी बाईं ओर दौड़े. अनिकेत वर्मा 1 रन बनाकर आउट हुए.
9.2 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 118/4
KKR vs SRH Live Score: अभिषेक को जाना होगा
अभिषेक शर्मा को जाना होगा. मुज़ारबानी ने 3 गेंद के अंदर दूसरा विकेट लिया. वरुण चक्रवर्ती ने जबरदस्त कैच लपका है. मुजाराबानी केकेआर के लिए काम कर रहे हैं. किशन और अभिषेक दोनों पवेलियन लौटे. घरेलू टीम खेल में वापस आ गई है और खुशी स्पष्ट है. 112 किमी की धीमी शॉर्ट लेंथ डिलीवरी, ठीक बल्लेबाज के पास और अभिषेक के पास पुल खेलने के लिए ज्यादा जगह नहीं थी, लेकिन फिर भी वह इसे डीप स्क्वायर लेग की ओर फ्लैट हिट करने में कामयाब रहे. गेंद वरुण से दूर दिख रही थी, लेकिन उन्होंने शानदार कैच लपका. वह तेजी से अपनी दाहिनी ओर बढ़े और डाइव लगाई. अभिषेक को भी यकीन नहीं हुआ. अभिषेक शर्मा 21 गेंदों में चार चौके और चार छक्के लगाकर 48 रन बनाकर आउट हुए.
8.4 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 112/3
KKR vs SRH Live Score: हैदराबाद को दूसरा झटका
सनराइजर्स हैदराबाद को दूसरा झटका लगा है. ईशान किशन को जाना होगा. ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने यह शिकार किया है. बाउंड्री लाइन पर रिंकू सिंह ने कैच लपका. अच्छा कैच रहा. यह विकेट लेने वाली डिलवरी नहीं थी. शॉर्ट थी और एंगल से बाहर निकली. काफी बाहर थी और ईशान ने इस पर कट खेलना चाहा. स्क्वायर की तरफ स्लैश किया और स्वीपर कवर पर रिंकू सिंह ने कैच लपका. रिंकू सिंह ने अच्छा जज किया कैच को. केकेआर सिर्फ विकेट से ही मैच में वापसी कर सकता है अब. ईशान किशन 9 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए.
8.2 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 111/2
KKR vs SRH Live Score: दूसरे छोर से ईशान किशन
दूसरे छोर से ईशान किशन का आक्रमण जारी है. पिछले ओवर में हैदराबाद ने चौकों की हैट्रिक लगाई है. कार्तिक त्यागी ने गेंदबाजी खराब नहीं की है, लेकिन बल्लेबाजी कुछ ज्यादा ही आक्रमक है. पिछले ओवर से 12 रन आए हैं. ईशान किशन ने सिर्फ 8 ओवर खेले हैं. हैदराबाद ने 8 ओवर में ही 110 रन कूट दिए हैं.
8.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 110/1
KKR vs SRH Live Score: 100 के करीब हैदराबाद
7 ओवर हुए हैं और सनराइजर्स हैदराबाद 100 के स्कोर से सिर्फ 2 रन दूर हैं. अभिषेक शर्मा अपने अर्द्धशतक के करीब हैं. ईडन गार्डन में अभिषेक का तूफान आ चुका है. हैदराबाद का रन रेट 14 का है. क्या आज 300 का टोटल होगा? आईपीएल इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है. आज सुनील नरेन पर काफी कुछ निर्भर रहने वाला है.
7.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 98/1
KKR vs SRH Live Score: पावरप्ले पूरा
पावरप्ले पूरा हुआ. लेकिन जब तक अभिषेक शर्मा क्रीज पर हैं, बाउंड्री का अभिषेक नहीं रूकने वाला है. हैदराबाद ने 84 रन ठोके हैं और सिर्फ 1 विकेट गंवाया है. कप्तान रहाणे ने एक के बाद एक गेंदबाजी बदलाव किए, लेकिन किसी को समझ नहीं आ रहा है कि क्या गेंदबाजी की जाए. अब ईशान किशन आए हैं, और वो किस इंटेट के साथ बैटिंग करते हैं, यह सभी जानते हैं? तूफान का अंदेश था, लेकिन यह समय से पहले ही आ गया है.
6.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 84/1
KKR vs SRH Live Score: ट्रेविस हेड आउट
हैदराबाद को पहला झटका लगता हुआ. एक बार फिर हवाई फायर का प्रयास था, लेकिन इस बार कनेक्शन सही नहीं हुआ और कैमरून ग्रीन ने कोई गलती नहीं की. कप्तान रहाणे का कैच छोड़ना अधिक महंगा नहीं पड़ा है टीम को. कार्तिक त्यागी के खाते में सफलता आई है. बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए पड़ने के बाद एंगल से गेंद आई. हेड ने फ्लैट शॉर्ट खेलना चाहा, लेकिन आखिरी समय में उनका ग्रीप छूट गया. पिछला हाथ हेंडल से हट गया. ट्रेविस हेड 21 गेंद में छह चौके और तीन छक्के लगाकर 46 रन बनाकर आउट हुए.
5.4 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 82/1
KKR vs SRH Live Score: बाउंड्री का 'अभिषेक'
वरुण चक्रवर्ती को लाए गया था पावरप्ले में रन रोकने के लिए. लेकिन उनका हाल और बुरा हुआ है. उनके ओवर में 25 रन आए हैं. अभिषेक शर्मा ने छक्के के साथ उनका स्वागत किया था. इसके बाद ओवर की तीसरी गेंद पर फिर छक्का जड़ा. ओवर की चौथी गेंद एक्सट्रा कवर की ओर चौका. पांचवीं गेंद पर भी चौका जड़ा गया. जबकि ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक ने फिर चौका जड़ा. 5 ओवरों का खेल हुआ है अभी तक और हैदराबाद का स्कोर 50 पार है. अभी पावरप्ले का आखिरी ओवर बाकी है.
5.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 71/0
KKR vs SRH Live Score: ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी
ट्रेविस हेड ने वैभव के इस ओवर में बाउंड्री की बरसात कर दी है. चौके के साथ ओवर का स्वागत किया. इसके बाद तीसरी गेंद पर सामने की ओर छक्का जड़ा. इसके बाद फिर छक्का जड़ा. ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा. वैभव के इस ओवर में 21 रन बटोरे हैं. 18 ओवर फेंकी गई हैं अभी तक और हैदराबाद का स्कोर 50 के करीब है. क्या आज 300 बनेगा?
3.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 43/0
KKR vs SRH Live Score: आक्रमक अंदाज दिखाया
ट्रेविड हेड और अभिषेक शर्मा ने ट्रेलर दिखा दिया है. ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर हेड ने चौका जड़ा जबकि ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक ने छक्का जड़ा. मुजरबानी के इस ओवर में 16 रन आए हैं.
2.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 22/0
KKR vs SRH Live Score: संयत शुरुआत हुई है
पहले ओवर में ट्रेविस हेड ने संयत शुरुआत की है. ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा. पहले ओवर से सिर्फ 6 रन आए हैं.
1.0 ओवर: सनराइजर्स हैदराबाद 6/0
KKR vs SRH Live Score IPL 2026: शुरू हुआ एक्शन
चलिए एक्शन शुरू हुआ. क्रीज पर अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी मौजूद है. यह हाई स्कोरिंग पिच है. ऐसे में आज दोनों पावरप्ले में ही कोलकाता को पस्त करना चाहेंगे. कोलकाता के लिए वैभव अरोड़ गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं.
KKR Vs SRH LIVE Score: ईडन पर अभिषेक का अब तक का प्रदर्शन
ईडन गार्डन पर पिछले साल जनवरी में अभिषेक ने इंग्लैंड के खिलाफ भारत की जीत में 232 के स्ट्राइक रेट से 79 रन बनाए थे. पर उस मैच के अलावा वो जब भी यहां उतरे उनके बल्ले से रन नहीं निकले. पिछले तीन सालों के आईपीएल में ईडन पर अभिषेक ने 32, 32 और 2 रनों की पारियां खेली हैं. वहीं पिछले महीने ही यहां वेस्ट इंडीज के खिलाफ भी वो केवल 10 रन ही जोड़ पाए.
KKR Vs SRH LIVE Score: ऐसी है दोनों की प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील कराइन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, कार्तिक त्यागी
इम्पैक्ट सब्स: फिन एलन*, मनीष पांडे, तेजस्वी सिंह, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल
सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग इलेवन: 1 अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, इशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पायने
इम्पैक्ट सब्स: हर्षल पटेल, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, आर स्मरण, साकिब हुसैन.
KKR Vs SRH LIVE Score: कोलकाता ने चुनी बॉलिंग
सिक्का उछला और गिरा रहाणे के पक्ष में. कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. रहाणे का मानना है कि बाद में ओस रहेगी. इसके अलावा कोलकाता बिना किसी बदलाव के उतरी है. वहीं हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने कहा है कि वह पहले बैटिंग करना चाहते. इसके साथ ही मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है.
IPL 2026 LIVE: प्वॉइंट्स टेबल में कौन कहा
Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad LIVE Score: कोलकाता और हैदराबाद शुरुआती मैच के बाद प्वॉइंट्स टेबल में टॉप-4 से बाहर हैं.

IPL 2026 LIVE: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर
Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad LIVE Score: कोलकाता का हैदराबाद के खिलाफ पलड़ा भारी है. देखना होगा कि क्या ईशान किशन एंड कंपनी आज कोई कमाल दिखा पाती है या नहीं.

IPL 2026 LIVE: ऐसी हैं दोनों टीमें
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा.
सनराइजर्स हैदराबाद: ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, लियाम लिविंगस्टोन, कामिंडु मेंडिस, क्रेन्स फुलेट्रा, ब्रायडन कार्से, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, शिवम मावी, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, डेविड पायने, हर्ष दुबे, अमित कुमार, जीशान अंसारी.
IPL 2026 LIVE: कोलकाता vs हैदराबाद, किसका खुलेगा खाता
नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. आज ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने सनराइजर्स हैदराबाद है. दोनों ही टीमों को अपने शुरुआती मैच में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में आज किसी ना किसा का जीत का खाता तो खुलने वाला है.