विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2016

मुंबई कांग्रेस ने बीएमसी चुनाव के लिए एनसीपी से गठबंधन नकारा

मुंबई कांग्रेस ने बीएमसी चुनाव के लिए एनसीपी से गठबंधन नकारा
मुंबई कांग्रेस के अध्‍यक्ष संजय निरुपम (फाइल फोटो)
मुंबई: मुंबई कांग्रेस ने बीएमसी चुनाव के लिए एनसीपी के साथ गठबंधन करने से मना कर दिया है. पार्टी के मुंबई अध्यक्ष संजय निरुपम ने इस भूमिका का संवाददाता सम्मलेन में इस बात का खुलासा किया.

निरुपम ने कहा कि एनसीपी के साथ गठबंधन का हमारा अनुभव अच्छा नहीं है. हमें बताया गया है कि स्थानीय निकाय चुनाव में गठबंधन का फैसला स्थानीय स्तर पर होगा. ऐसे में हमने शीर्षस्थ नेताओं को बता दिया है कि मुंबई कांग्रेस BMC चुनाव के लिए एनसीपी के साथ गठजोड़ करना नहीं चाहती.

पिछले BMC चुनाव में कुल 227 सीटों पर कांग्रेस और एनसीपी ने गठबंधन किया था. जिसका नतीजा रहा कि कांग्रेस 52 सीटें जीत सकी जबकि एनसीपी महज 7 सीट. इस बार के बीएमसी चुनाव फरवरी 2017 में होने की उम्मीद है.

कांग्रेस से नकारे जाने पर एनसीपी ने संभल कर प्रतिक्रिया दी है. एनसीपी के मुंबई अध्यक्ष सचिन अहीर ने कहा है कि अगर कांग्रेस को गठबंधन नहीं करना है तो वे अपनी इस भूमिका को सभी चुनाव में बरकरार रखें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बीएमसी चुनाव, मुंबई कांग्रेस, एनसीपी के साथ गठबंधन, संजय निरुपम, BMC Polls, Mumbai Congress, Tie-up With NCP, Sanjay Nirupam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com