विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2018

मुंबई : बाइकर्स गैंग की तेज रफ्तार के चलते 1 युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

रात में 4 मोटर साइकलों में आगे निकलने की होड़ लगी थी. तभी दादर में एक मोटर साइकिल मिल्क वैन से टकरा गई. यह टक्कर इतनी तेज ही कि बाइक के परखच्चे उड़ गये और उस पर सवार दोनों युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए. दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां एक की मौत हो गई.

मुंबई : बाइकर्स गैंग की तेज रफ्तार के चलते 1 युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
मुंबई : बाइकर्स गैंग की तेज रफ्तार के चलते 1 युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर (प्रतीकात्मक फोटो)
मुंबई: मुंबई में रात तेज़ रफ़्तार ने एक जान ले ली. शनिवार की रात मुम्बई की सड़कों पर बाइकर्स गैंग अक्सर तेज़ रफ़्तार में बाइक रेस करते है जिसके चलते कई बार हादसे भी होते हैं. बीती रात भी ऐसा ही कुछ हुआ जिसकी वजह से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

रात में 4 मोटर साइकलों में आगे निकलने की होड़ लगी थी. तभी दादर में एक मोटर साइकिल मिल्क वैन से टकरा गई. यह टक्कर इतनी तेज ही कि बाइक के परखच्चे उड़ गये और उस पर सवार दोनों युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए. दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां एक की मौत हो गई.

VIDEO- सुपरबाइक की रफ़्तार ने ली जान, हेलमेट में लगे कैमरे में कैद हुई घटना

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com