फाइल फोटो
- हादसा खारघर सेक्टर 10 में आदित्य प्लेनेट बिल्डिंग के बेसमेंट में हुआ
- इस रिहाइशी इमारत के बेसमेंट में मारुति सुजुकी का शोरूम है
- रविवार तड़के पांच बजे लोगों ने बेसमेंट से धुंआ निकलते देखा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नवी मुंबई:
यहां से सटे खारघर में एक निजी कंपनी के शोरूम में लगी आग में दो लोगों की मौत हो गई. इस घटना में तकरीबन 20 गाड़ियां भी जलकर ख़ाक हो गईं. हादसा खारघर सेक्टर 10 में आदित्य प्लेनेट बिल्डिंग के बेसमेंट में हुआ. इस रिहाइशी इमारत के बेसमेंट में मारुति सुजुकी का शोरूम है. रविवार तड़के पांच बजे लोगों ने बेसमेंट से धुंआ निकलते देखा. आनन-फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई.
आग बुझाने में दमकल की गाड़ियों को 3 घंटे से अधिक का वक्त लगा. मृतक इसी शोरूम में काम करते थे. पुलिस ने मृतकों की पुष्टि जितेंद्र कुमार और कृष्ण कुमार के रूप में की है. शुरुआती जांच में आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. ये शोरूम 13 मंजिल बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर था. 30 से भी अधिक परिवार इस बिल्डिंग में रहते हैं. हालांकि दमकलकर्मियों ने बिल्डिंग में रहने वाले सारे लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया.
(सुरेश दास के इनपुट के साथ)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं