विज्ञापन
This Article is From Jan 01, 2016

मुंबई में कोस्टल रोड को केंद्र सरकार की मंजूरी, निर्माण का विरोध शुरू

मुंबई में कोस्टल रोड को केंद्र सरकार की मंजूरी, निर्माण का विरोध शुरू
प्रतीकात्मक फोटो
मुंबई: केंद्र सरकार ने बुधवार को मुंबई में कोस्टल रोड बनाने की योजना को मंजूरी दे दी। महाराष्ट्र सरकार का दावा है कि यह रोड मुंबई के ट्रैफिक की समस्या का सही समाधान है। इस रोड के निर्माण से पर्यावरण का नुकसान होने की आशंका के चलते इसका विरोध भी शुरू हो गया है।

नरीमन पॉइंट को कांदिवली से जोड़ेगी
12000 करोड़ की लागत से बनने वाली कोस्टल रोड को केंद्र ने हरी झंडी दे दी है। यह रोड शहर के एक छोर नरीमन पॉइंट को दूसरे छोर कांदिवली से जोड़ेगी। इस दूरी को तय करने में लगने वाला वक्त तीन घंटे से घटकर 45 मिनट हो जाएगा। करीब 35 किलोमीटर लंबी इस रोड का 18 किलोमीटर का भाग समंदर से सोखी गई जमीन पर बनेगा।

समंदर को नुकसान और बाढ़ के खतरे की आशंका
इस नए रिक्लेमेशन को शहर के लिए खतरनाक बताया जा रहा है। जानकर कह रहे हैं कि अगर यह रोड बनती है तो शहर में बाढ़ का खतरा बढ़ जाएगा। उनका कहना है कि यह रोड समुद्री जीवन के लिए भी खतरनाक साबित होगी। मैन्ग्रोव्स से लेकर समुद्री जीव भी नष्ट हो जाएंगे।

महाराष्ट्र सरकार पहले ही अपनी योजनाओं के चलते पर्यावरण का नुकसान करने के आरोपों से घिरी हुई है। अब इस कोस्टल रोड का भी विरोध शुरू हो गया है। सरकार को अब यह देखना होगा कि बिना पर्यावरण को नुकसान पहुचाए यह रोड बना पाती है या नहीं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
केंद्र सरकार, मुंबई, कोस्टल रोड को मंजूरी, महाराष्ट्र, नरीमन पॉइंट, कांदिवली, विरोध, पर्यावरण, Central Government, Maharashtra Government, Mumbai, Costal Road, Nariman Point, Kandiwali
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com