कटी हुई पटरी.
- मध्य रेल की लोकल सेवा लड़खड़ाई
- पटरी का 6 इंच का हिस्सा कटा हुआ मिला
- मोटरमैन की सजगता से हादसा बचा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:
मुंबई में शुक्रवार को रात में मध्य रेल की पटरी काटे जाने का मामला सामने आया है. तथ्यों को देखते हुए यह हादसा न होकर साजिश होने का संदेह जताया जा रहा है.
बताया जाता है कि मध्यरेल के दादर और माटुंगा स्टेशनों के बीच रेलवे की पटरी का 6 इंच का हिस्सा कटा हुआ पाया गया. यह हिस्सा दो पटरियों के सीधे जोड़ पर काटा गया.
सूत्र बता रहे हैं कि सबसे पहले एक मोटरमैन के ध्यान में यह बात आई. इससे एक बड़ा हादसा टल गया. हालांकि शुक्रवार को इस वजह से घर जाने वाले मुसाफिरों को काफी परेशानी हुई. 
इस मामले पर रेलवे के अधिकारी फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं. वे अब तक बताते रहे कि ट्रैक क्रैक हो गया है. लेकिन तस्वीर से यह दावा स्वीकार नहीं हो पा रहा है. याद हो कि कुछ महीने पहले माहीम रेलवे स्टेशन से बैटरी चोरी हो गई थी जिससे पश्चिम रेल की सेवाएं लडखड़ा गई थीं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं