प्रतीकात्मक चित्र
मुंबई:
20 लाख लोगों को चूना लगाने के आरोप में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने साईं प्रसाद ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक बालासाहेब भापकर को गिरफ्तार कर लिया है। भापकर पर फर्जी स्कीम के ज़रिये लाखों लोगों को 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाले का आरोप है।
आर्थिक अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर धनंजय कमलाकर ने कहा, "कंपनी को निवेश योजना चलाने के लिए सेबी से अनुमति नहीं मिली थी, उन्होंने ज्यादा ब्याज का वायदा देकर निवशेकों को आकर्षित किया।" साईं प्रसाद ग्रुप ऑफ कंपनीज़ रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा, मीडिया के क्षेत्र में कारोबार में लगी हुई थी।
पुलिस ने सेबी में कार्यरत सहायक महाप्रबंधक अंकित भंसाली की शिकायत के बाद साईं प्रसाद ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के ख़िलाफ मामला दर्ज किया था। आर्थिक अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर धनंजय कमलाकर ने कहा, "हमने कंपनी के 15 बैकों में 192 खातों को खंगाल कर 74 करोड़ रु. जब्त किए हैं, कंपनी की 56 प्रॉपर्टी और महाराष्ट्र के अलग अलग ज़िलों में 1600 एकड़ ज़मीन की पहचान कर ली है।"
कंपनी के ख़िलाफ अलग-अलग राज्यों में 5 मामले दर्ज हुए हैं, ईओडब्ल्यू ने 6 राज्यों में छापेमारी की है। एजेंसी की गुज़ारिश है कि जिस निवेशक को वायदे के मुताबिक पैसे नहीं मिले हैं वो उनसे संपर्क कर सकता है।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
आर्थिक अपराध शाखा, साईं प्रसाद ग्रुप ऑफ कंपनीज़, बालासाहेब भापकर, आर्थिक धोखाधड़ी, मुंबई पुलिस, Economic Offence Wing, Sai Prasad Group Off Companies, Bala Saheb Of Companies, Bala Saheb Bhapkar