- टावर की 20वीं मंज़िल पर आग लगी थी
- फ़ायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया
- फ़िलहाल आग लगने की वजह अभी साफ़ नहीं है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:
मुंबई के कफ़ परेड इलाक़े में मेकर टावर की 20वीं मंज़िल पर आग लग गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत की खबर भी है. बताया जा रहा है कि यह आग बजाज इलेक्ट्रिकल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर शेखर बजाज के घर में लगी और फिर पड़ोस का घर भी चपेट में आ गया.
फ़ायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इन फ्लैटों के निवासी ने बताया कि अब वहां पूरी तरह शांति है, लेकि हादसे में दो घर पूरी तरह जलकर तबाह हो गए. उसका कहना है कि उसने दो लोगों की जान बचाई और एक बच्चे को भी वहां से निकाला.
फ़िलहाल आग लगने की वजह अभी साफ़ नहीं है. दमकल विभाग के कर्मियों के अनुसार अब तक 11 लोगों को बचा लिया गया है.
इसी बिल्डिंग के एक फ्लैट में रहने वाली लेखिका शोभा डे ने कहा कि हमें सुबह 6.30 बजे घटना के बारे में पता चला, पुलिस और दमकल विभाग ने पूरी स्थिति पर अच्छी तरह से काबू पाया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मुंबई, कफ परेड इलाका, मेकर टावर, टावर में आग, दमकल विभाग, Mumbai, Cuffe Parade Area, Maker Tower, Fire In Tower