विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2016

समंदर में डूब रही नाव से 14 मछुआरों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

समंदर में डूब रही नाव से 14 मछुआरों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
मुंबई: मुंबई से पश्चिम में 30 नॉटिकल माइल्स दूर गहरे समंदर में डूब रही मछुआरों की नाव दत्त साईं से 14 मछुआरे बचाये गये. नाव पर कुल 16 मछुआरे थे जिनमें से 2 लापता हैं.

भारतीय तटरक्षक दल पश्चिमी कमान के प्रवक्ता कमांडेन्ट एस द्विवेदी के मुताबिक बचाव का कॉल सुबह 4 बजे मिला था. संमदर में गस्त लगा रही जहाज समुद्र प्रहरी को तुरंत उन्हें बचाने के लिए रवाना किया गया. इस बीच घटनास्थल के करीब से गुजर रहे मालवाहक जहाज एम वी डिपेंडेबल ने नाव में फंसे 14 मछुआरों को बचा लिया.

बचाये गये मछुआरों को समुद्र प्रहरी पर ले जाकर प्राथमिक ईलाज और भोजन मुहैया कराया गया. डोर्नियर हवाई जहाज से बाकी के 2 मछुआरों की तलाश जारी है. तेज हवा उफ़नती लहरों की वजह से दोनों को खोजने में अभी तक सफलता नहीं मिली है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई, नाव डूबी, मछुआरे बचाए गए, मछुआरों की नाव, समंदर में नाव डूबी, Mumbai, Sinking Fishing Boat, 14 Fishermen Rescued
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com