दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में आज से दो दिन 7-8 अप्रैल को बारिश होने के आसार हैं. हिमालय क्षेत्र में दो पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर पश्चिम भारत में फिर से मौसम बिगड़ने वाला है. उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश, आंधी, बिजली या ओले गिरने की आशंका है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 6 अप्रैल को मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ गरज चमक के साथ बिजली और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.
आज का मौसम
- 7 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में
- 7 अप्रैल को पंजाब-हरियाणा में बारिश
- 6-8 अप्रैल को बिहार और ओडिशा में बारिश
- 7-8 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश
- 7-9 अप्रैल को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश
- 7 अप्रैल को पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में
- 7 अप्रैल को कश्मीर और 8 अप्रैल को हिमाचल में
- 7-8 अप्रैल को झारखंड में बारिश का अलर्ट
दिल्ली में आज का मौसम
मौसम विभाग ने दिल्ली में दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान बादल घिरे रहने के साथ दो से तीन बार बारिश हो सकती है. साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रप्तार से हवाएं चलेंगी. बिजली गिरने और चमकने के साथ देर शाम को आंधी आने का अलर्ट भी है. नोए़डा, गाजियाबाद से लेकर गुरुग्राम तक भी ऐसा ही मौसम रहेगा.
उत्तर भारत के मौसम की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी राजस्थान में मध्यम से तेज बारिश होने, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अनुमान है. जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में 7 से 10 अप्रैल के बीच बारिश, बर्फबारी और गरज-चमक के साथ आंधी चलने की आशंका है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 7-8 अप्रैल को और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 7 से 9 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश,गरज चमक के साथ बिजली और तेज हवाओं का अनुमान है.

Delhi Weather
कश्मीर घाटी में 7 अप्रैल को और हिमाचल प्रदेश में 8 अप्रैल को छिटपुट भारी बरसात होने का अनुमान है.मध्य प्रदेश, ओडिशा, बंगाल, बिहार जैसे राज्यों में 7 से 9 अप्रैल तक बिजली गिरने के साथ बारिश आने का अनुमान है. छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, बंगाल, ओडिशा में 6 अप्रैल को बिहार-झारखंड में 6 से 8 अप्रैल को ओलावृष्टि होने का अनुमान है. वहीं अगले पांच दिनों के दौरान तापमान सामान्य रहने के आसार है. धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री तक टेंपरेचर में बढ़ोतरी होगी.
पूर्वोत्तर भारत का मौसम
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश, बिजली के झटके आने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश में 6-7, 9 औऱ 12 को, असम और मेघालय में 8 और 12 अप्रैल को, त्रिपुरा में 9 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है. पूर्वी भारत को अगले पांच दिनों में बारिश, बिजली और तेज हवाओं को 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी है. झारखंड में 7-8 अप्रैल को, बंगाल में 8 अप्रैल को, बिहार में 6-8 अफ्रैल को, ओडिशा में 6-8 अप्रैल को और ओडिशा में 6 से 8 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है. 60-70 किमी प्रति घंटे की रप्तार से आंधी आने का भी अलर्ट है.
उत्तर भारत में मौसम का बदलाव
उत्तर भारत में पिछले 15-17 दिनों के दौरान यह चौथा-पांचवां मौका है, जब वेदर डिस्टरबेंस के कारण मौसम संबंधी बदलाव हो रहा है. मार्च के आखिरी 10 दिनों में 3-4 बार और फिर अप्रैल में दूसरी तीसरी बार ऐसा हो रहा है. इस कारण अप्रैल आने के बावजूद तापमान अभी सामान्य बना हुआ है. हालांकि 7-8 अप्रैल के बाद तापमान फिर बढ़ने वाला है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं