विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2018

भोपाल में बोले राहुल गांधी- सत्ता में आए तो किसानों का कर्ज माफ होगा, अर्थशास्त्री क्या कहते हैं मुझे फर्क नहीं पड़ता

राहुल गांधी के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. 

भोपाल में बोले राहुल गांधी- सत्ता में आए तो किसानों का कर्ज माफ होगा, अर्थशास्त्री क्या कहते हैं मुझे फर्क नहीं पड़ता
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुलेट प्रूफ गाड़ी पर सवार हैं
  • 18 किलोमीटर लंबा रोड शो
  • दशहरा मैदान में होगी रैली
  • रैली में दिख रहा 'हिंदू कार्ड'
भोपाल: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी  का भोपाल में रोड शो के बाद शहर के दशहरा मैदान एक रैली को संबोधित किया. उनके साथ कांग्रेस के प्रमुख नेताओं प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ, चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई बड़े नेता मौजूद थे. इससे पहले रोड शो के दौरान राहुल गांधी बस की आगे की सीट पर बैठे थे. राहुल की रैली को 'संकल्प यात्रा' नाम दिया गया था.  यह रोड शो लगभग 18 किलोमीटर का था जो  लालघाटी से शुरू होकर वीआईपी गेस्ट हाउस, इमामी गेट, सदर मंजिल, कमला पार्क, पॉलिटेक्निक चौराहा, बाण गंगा, रोशनपुरा चौराहा, अपेक्स बैंक, पीसीसी, ज्योति टॉकीज, चेतक ब्रिज, कस्तूरबा नगर तिराहे से अन्ना नगर होते हुए दशहरा भेल मैदान में पहुंचा. राहुल गांधी के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. 


राहुल गांधी का भाषण की बड़ी बातें


-  नरेंद्र मोदी जी ने देश के गरीबों का पैसा 15 अमीरों को दिया. कांग्रेस सत्ता में आई तो असली जीएसटी लागू करेगी.
-  विजय माल्या और नीरव मोदी चोर नहीं है लेकिन अगर हिंदुस्तान का किसान कर्ज वापस नहीं देता तो वह चोर है.
-  जैसे ही कांग्रेस सरकार सत्ता में आई तो किसानों का कर्ज माफ होगा. मुझे फर्क नहीं पड़ता तो अर्थशास्त्री क्या कहते हैं. 
- मैं कांग्रेस का अध्यक्ष हूं. मेरी सबसे पहली जिम्मेदारी मध्य प्रदेश की जनता की है. 
- जो दर्द यहां के किसानों और युवाओं का वह कांग्रेस अध्यक्ष की है. पार्टी बाद में पहले आप लोग हैं. दूसरे नंबर पर कांग्रेस के कार्यकर्ता और तीसरे नंबर पर कांग्रेस के नेता हैं. 
- विपक्ष का काम कांग्रेस का कार्यकर्ता करता है. लाठी कांग्रेस कार्यकर्ता खाता है लेकिन चुनाव से पहले पैराशूट से नेता हैं. हर कोई खुद को कहता है कि वह 15 साल पहले कांग्रेस में था.
-लेकिन जो पैराशूट से कूदेगा उसे टिकट नहीं मिलेगा. पहले 5-6 साल काम करेगा. तभी टिकट मिलेगा.+
- जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तो पहले नंबर कांग्रेस के कार्यकर्ता की सरकार होगी. 
-  अगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का दरवाजा नहीं खुलेगा तो 15 मिनट न मुख्यमंत्री रहेगा न विधायक रहेगा.
- शक्ति कार्यक्रम हमने लागू किया है, इसके जरिये कांग्रेस कार्यकर्ता सीधे अपने नेतृत्व को बताए.
- महिला का आरक्षण का बिल पास किया जाए, पूरी कांग्रेस इस बिल का समर्थन करेगी.
- मध्य प्रदेश में हम ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को विधानसभा में भेजने का काम करेंगे.
-  आरएसएस में महिलाओं को जगह नहीं होती है लेकिन कांग्रेस में महिलाओं की पार्टी की है. 
- मध्य प्रदेश में टिकट बांटने का काम कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पूछ किया जाएगा. ठेका किसी को नहीं दिया जाएगा.
- जिन्होंने व्यापमं स्कैम किया उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी इसको हम अपने घोषणापत्र में डाल रहे हैं. 
-चुनाव तक कांग्रेस के सभी नेता एक होकर चुनाव लड़ेंगे. 
- कैलाश मानसरोवर जाने के बाद सब कुछ बदल जाता है सोच बदल जाती है. 
- आपने 15 साल बीजेपी का  राज देखा है, हर बार कहा जाता है कि रोजगार दिया जाएगा लेकिन हम सत्ता में आए तो हम पूरा जोर लगाकर दिखाएंगे. हम मेड इन चाइना की जगह मेड इन इंडिया, मेड इन भोपाल करके दिखा देंगे.



राहुल गांधी ने रैली को संबोधित कर रहे हैं

रैली स्थल पर पहुंचे राहुल गांधी
अग्रसेन चौराहे पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना
राहुल गांधी के रोड शो में उमड़े कार्यकर्ता
रोड शो से पहले पूजा-अर्चना
कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह
भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ता

इनपुट : आईएनएस से भी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi Sankalp Yatra, Madhya Pradesh News, MP Election 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com