विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2018

मंदसौर रेप कांड : राहुल गांधी ने जताया दुख, सीएम शिवराज ने कहा- बच्ची की सेहत में सुधार

राहुल ने ट्वीट कर कहा, ''मंदसौर में आठ साल की बच्ची का अपहरण किया गया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया. यह बच्ची जीवन के लिए संघर्ष कर रही है. इस बच्ची के साथ हुई बर्बरता से व्यथित हूं.'

मंदसौर रेप कांड : राहुल गांधी ने जताया दुख, सीएम शिवराज ने कहा- बच्ची की सेहत में सुधार
फाइल फोटो
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक मासूम बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार की जघन्य घटना पर दुख जताते हुए आज कहा कि अपने बच्चों की सुरक्षा और दोषियों को जल्द से जल्द सजा सुनिश्चित करने के लिए हमें एक राष्ट्र के तौर पर एकजुट होना होगा. राहुल ने ट्वीट कर कहा, ''मंदसौर में आठ साल की बच्ची का अपहरण किया गया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया. यह बच्ची जीवन के लिए संघर्ष कर रही है. इस बच्ची के साथ हुई बर्बरता से व्यथित हूं.'
 

मंदसौर में बच्‍ची से गैंगरेप : दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार, बीजेपी नेताओं का दिखा संवेदनहीन चेहरा

उन्होंने कहा, '' अपने बच्चों की सुरक्षा और गुनाहगारों को त्वरित न्याय की जद में लाने के लिए हमें एक राष्ट्र के तौर पर एकसाथ आना होगा.'' इससे पहले, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मंदसौर की जघन्य घटना की भर्त्सना करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में मध्य प्रदेश महिला विरोधी अपराधों का गढ़ बन गया है.  वहीं सीएम ने ट्वीट कर जानकारी दी कि बच्ची की सेहत में तेज़ी से सुधार हो रहा है. हम उसका अच्छे से अच्छा इलाज करवाएगें साथ ही आगे चल कर उसकी पढ़ाई-लिखाई और लालन-पालन का भी ध्यान रखेगें. वह पूरे प्रदेश की बेटी है, मेरी बेटी है, उसके साथ हमेशा हम सब का आशीर्वाद रहेगा.
 

मध्य प्रदेश : मंदसौर में 7 साल की बच्ची से दरिंदगी ​


आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के मंदसौर में 7 साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी का एक और गुनहगार कल गिरफ्तार किया गया है. बच्ची के साथ दिल्ली के निर्भया कांड की ही तरह हैवानियत हुई जिसे सुनकर किसी की भी रूप कांप जाए. मंदसौर इसके विरोध में उबल रहा है और शहर में बाज़ार बंद रहे. 



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi And Shivraj Singh Chaigan Tweets Over Mandsaur Rape Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com