विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2021

मध्य प्रदेश : सड़क पर पलटा टैंकर, घायलों को बचाने के बजाय पेट्रोल लूटने लगे ग्रामीण, देखिए VIDEO

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी जिला स्थित पोहरी अनुविभाग के छर्च थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम कुड़ी मोड़ पर बाइक को बचाने के चक्कर में पेट्रोल से भरा एक टैंकर पलट गया.

मध्य प्रदेश : सड़क पर पलटा टैंकर, घायलों को बचाने के बजाय पेट्रोल लूटने लगे ग्रामीण, देखिए VIDEO
वीडियो में कुछ लोग पेट्रोल लूटते दिख रहे हैं.
  • मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले का मामला
  • बीच सड़क पर पलटा पेट्रोल टैंकर
  • घायलों को छोड़ पेट्रोल लूटते रहे लोग
शिवपुरी:

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी जिला स्थित पोहरी अनुविभाग के छर्च थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम कुड़ी मोड़ पर बाइक को बचाने के चक्कर में पेट्रोल से भरा एक टैंकर पलट गया. ट्रक ग्वालियर डिपो से श्योपुर जा रहा था, तभी कुड़ी के मोड़ पर कूनो के पास पर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ड्राइवर समेत दो लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ट्रक के पलटने के बाद उसमें से पेट्रोल सड़क पर गिर रहा था, जिससे कोई बड़ा हादसा होने की संभावना थी. बावजूद इसके वहां आते-जाते राहगीर और आस-पड़ोस के लोग अपनी जान की परवाह न करते हुए बोतल, कैन, मर्तबानों और पॉलिथिनों में भर-भरकर पेट्रोल ले जाते देखे गए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सख्ती दिखाते हुए पेट्रोल की लूट बंद कराई.

बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रहे इजाफे से जनता हलकान है. कई राज्यों में पेट्रोल ही नहीं बल्कि डीजल भी 100 रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल 96.66 रुपये और डीजल 87.41 रुपये प्रति लीटर की दर से बिका.

कच्चा तेल 2 साल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, पेट्रोल-डीजल के दाम अभी और बढ़ेंगे!

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गुरुवार को पेट्रोल के दाम 102.82 रुपये और डीजल के दाम 94.84 रुपये प्रति लीटर रहे. मध्य प्रदेश के रीवा की बात करें तो बीते दिन यहां पेट्रोल 107 रुपये और डीजल 100 रुपये प्रति लीटर के पार बिका.

VIDEO: रवीश कुमार का प्राइम टाइम : पेट्रोल महंगा - प्रधान के अनुसार प्रधान कारण क्या हैं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Tanker Mp, Madhya Pradesh Petrol Tanker, Petrol Loot Video Mp, Mp Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com