विज्ञापन

iPhone Duo की स्क्रीन हो रहीं क्रैक! Apple के पहले फोल्डेबल फोन में शिकायत, कंपनी बोली- कुछ में प्रॉब्लम है

Apple का पहला फोल्डिंग फोन- iPhone Duo शुक्रवार को दुनिया भर के स्टोर में आ गया. इसकी शुरुआती कीमत लगभग 2,000 डॉलर (भारत में लगभग 3 लाख रुपए) है. हालांकि स्टोर में आने के साथ ही कुछ फोन में एक बड़ी समस्या सामने आई है- इसकी स्क्रीन में क्रैक आने की शिकायत आ रही है.

iPhone Duo की स्क्रीन हो रहीं क्रैक! Apple के पहले फोल्डेबल फोन में शिकायत, कंपनी बोली- कुछ में प्रॉब्लम है
iPhone Duo के कुछ सेट की स्क्रीन क्रैक हो रही हैं (फोटो- सोशल मीडिया)

आप कम से कम 3 लाख रुपए देकर आईफोन का फोल्डेबल फोन खरीदो और केवल कुछ घंटों के अंदर उसकी स्क्रीन क्रैक हो जाए! यह पूरा वाक्य अपने आप में किसी बुरे सपने से कम नहीं है लेकिन कई कस्टमर्स के साथ ठीक यही हुआ है. नए फोल्डेबल आईफोन खरीदने वाले कस्टमर इस डिवाइस की स्क्रीन में क्रैक आने की शिकायत कर रहे हैं, और एप्पल ने भी माना है कि कुछ फोन यूनिट्स में यह समस्या है.

खरीदने के तुरंत बाद स्क्रीन टूट रही

शुक्रवार को दुनिया भर में इस हैंडसेट की बिक्री एप्पल स्टोर में शुरू हो गई. इसके तुरंत बाद रेडिट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस फोन के स्क्रीन में दरारें (क्रैक) आने की खबरें सामने आई हैं. वहीं द गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार एक्सपर्ट्स का कहना है कि अभी ऐसे मामले बहुत कम हैं, जिससे यह तय नहीं किया जा सकता कि एप्पल के पहले फोल्डेबल डिवाइस में कोई गंभीर समस्या है या नहीं. इस फोन की कीमत 1999 डॉलर से शुरू होती है. इंडिया में बात करें तो इस फोल्ड होने वाले आईफोन की कीमत ₹2,99,900 से ₹4,49,900 तक है. 

एप्पल ने भी माना प्रॉब्लम है

रिपोर्ट के अनुसार एप्पल ने पुष्टि की है कि कुछ डिवाइस में डिस्प्ले से जुड़ी खराबी आई है. कंपनी ने कहा, "हमें जानकारी है कि कुछ आईफोन डुओ (iPhone Duo) यूनिट्स के अंदरूनी डिस्प्ले में समस्या आ रही है. अगर यूजर्स को अपने आईफोन डुओ के डिस्प्ले में कोई दिक्कत आती है, तो उन्हें रिप्लेसमेंट (बदलाव) के लिए एप्पलकेयर (AppleCare) से संपर्क करना चाहिए."

"6 घंटे के अंदर ही स्क्रीन हो गई क्रैक"

इस रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के एक यूजर ने बताया कि उनके पास आने के छह घंटे के भीतर ही उनका 'डुओ' डिवाइस क्रैक हो गया. उन्होंने अपना यह अनुभव रेडिट पर शेयर किया. उन्होंने फोन की एक तस्वीर के साथ लिखा, "मैं इसे एक दोस्त को दिखा रहा था, और जैसे ही मैंने इसे खोला, मुझे स्क्रीन के नीचे, अंदर वाले हिंज के पास कुछ महसूस हुआ." 

तस्वीर में डिस्प्ले में खराबी साफ दिख रही थी, जिसमें स्क्रीन के एक आधे हिस्से पर सफेद रोशनी की एक पट्टी आ गई थी. "जैसे-जैसे मैंने इसे और खोला, मुझे चटकने की एक साफ आवाज सुनाई दी, और स्क्रीन ठीक हिंज के पास से टूट गई." उन्होंने बताया कि उनके लोकल एप्पल स्टोर ने तुरंत फोन बदल दिया. ऑस्ट्रेलिया के एक अन्य यूजर ने पोस्ट किया कि उन्हें अपने हैंडसेट से "चटकने जैसी आवाज" सुनाई दी, जिसके कारण स्क्रीन में वैसी ही खराबी आ गई.

यह भी पढ़ें | रिटर्न फ्रॉड का खेल खत्म! आ गया Apple का स्कैनर, iPhone खरीदने वालों के लिए काम की खबर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Apple, Apple Mobiles, IPhone Duo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com