विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2019

...इस राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 2.25 रुपये बढ़ीं, सरकार ने वैट में दी गई छूट को किया खत्म

छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट में दी गई रियायत को खत्म कर दिया. राज्य की कांग्रेस सरकार के इस कदम से वहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2.25 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है.

...इस राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 2.25 रुपये बढ़ीं, सरकार ने वैट में दी गई छूट को किया खत्म
प्रतीकात्मक फोटो.
रायपुर:

छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट में दी गई रियायत को खत्म कर दिया. राज्य की कांग्रेस सरकार के इस कदम से वहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2.25 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है. हालांकि, राज्य सरकार का दावा है कि वैट रियायत हटने के बाद भी सीमावर्ती राज्यों मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा की तुलना में छत्तीसगढ़ में वाहन ईंधन अब भी सस्ता है. राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि राजस्व का ध्यान रखते हुए डीजल और पेट्रोल पर वैट की दर पर दी गई रियायत को हटाया है. राज्य सरकार के वाणिज्यिक कर विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की.

बाइक सवार बदमाश ने कट्टा दिखाकर पेट्रोल पंप के स्टाफ से लूटे 2500 रुपये

राज्य में पेट्रोल और डीजल की नई दरें गुरुवार (8 अगस्त) से लागू हो गई हैं. अधिकारियों ने बताया कि 7 अगस्त को भोपाल में पेट्रोल की कीमत 77.36 रुपये, नागपुर में 78.09 रुपये, जबकि रायपुर में 70.85 रुपये प्रति लीटर थी. इसमें 2.25 रुपये की वृद्धि बहुत कम है. 7 अगस्त को छत्तीसगढ़ में कर सहित डीजल 69.27 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 70.85 रुपये प्रति लीटर था. इसमें डीजल पर वैट लगभग 12.85 रुपये और पेट्रोल पर वैट लगभग 13.95 रुपये है.

छत्तीसगढ़ में बारिश ने मचाया तांडव, सड़कों पर चली नाव, Video में देखें खौफनाक मंजर

डीजल और पेट्रोल के मूल्यों में अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए केंद्र सरकार ने अक्टूबर 2018 में दो रुपये प्रति लीटर की राहत देते हुए राज्यों को भी दो रुपये प्रति लीटर राहत देने को कहा गया था. छत्तीसगढ़ की रमन सिंह सरकार ने डीजल और पेट्रोल पर वैट की दर को 25 प्रतिशत से घटाकर 21 प्रतिशत किया था. इसकी रियायत की मियाद 31 मार्च 2019 तक थी. इसे बढ़ाकर 31 मार्च 2020 किया गया था. उन्होंने बताया कि जुलाई 2019 में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में डीजल और पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी तथा सेस के रूप में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है.

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार से मिली राहत के बाद जानिये किन-किन राज्यों ने घटाई कीमतें

इस वृद्धि से वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा डीजल में आरोपित एक्साइज ड्यूटी तथा सेस 15.83 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल पर 19.98 रुपये प्रति लीटर है. छत्तीसगढ़ राज्य में डीजल और पेट्रोल की वर्तमान कीमत तथा वर्तमान वैट की दरों के आधार पर डीजल पर प्रति लीटर कर-भार लगभग 12.85 रुपये तथा पेट्रोल पर लगभग 13.95 रुपये है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhupesh Baghel, Petrol Price, Diesel Price, Chhattisgarh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com