विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2025

चुप्पी, सरेंडर और खूनी हनीमून… पति राजा की हत्या में पत्नी सोनम पर शक की 5 वजह

Meghalaya Honeymoon Murder Case: मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर निवासी राजा की रहस्यमय मौत के मामले में चौंकाने वाला मोड़ आया है. पुलिस ने कथित तौर पर भाड़े के हत्यारों द्वारा राजा की हत्या की साजिश रचने के आरोप में उसकी पत्नी सोनम को गिरफ्तार कर लिया.

Raja Raghuvanshi Case: राजा हत्याकांड में पुलिस ने पत्नी सोनम को गिरफ्तार किया
इंदौर, एमपी:

मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की रहस्यमयी मौत (Meghalaya Murder) के मामले में सोमवार को एक चौंकाने वाला मोड़ आया, जब पुलिस ने कथित तौर पर भाड़े के हत्यारों द्वारा राजा की हत्या की साजिश रचने के आरोप में उसकी पत्नी सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया. मेघालय पुलिस ने सोमवार को बताया कि सोनम रघुवंशी ने दबाव में आकर आत्मसमर्पण किया है. उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अभी भी फरार है. पुलिस अब सोनम को ही राजा रघुवंशी के हत्या के मामले में मुख्य आरोपी मान रही है, पुलिस का दावा है कि उसने ही अपने पति की हत्या के लिए सुपारी दी थी. सवाल है कि गिरफ्तारी से पहले और अब गिरफ्तारी के बाद, घुम-फिरकर शक की सुई सोनम की ओर ही क्यों मुड़ी. इसका जवाब शायद इन 5 बातों में छिपा है. 

1- राजा कहां है, परिवार को कोई जानकारी नहीं दी

राजा और सोनम अपने हनीमून के लिए एकसाथ मेघालय आए थे. यहां दोनों ने कई स्थानों पर कीमती समय बिताए. लेकिन, 23 मई को वे लापता हो गए. दस दिन बाद राजा का शव रियात अर्लियांग के वेइसाडोंग पार्किंग लॉट के नीचे एक गहरी खाई से बरामद किया गया. पास में ही एक चाकू भी मिला, जिसे मर्डर वेपन माना गया. उस समय सोनम भी लापता हो गई थी, जिसके बाद कई राज्यों में उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी. बॉडी मिलने से पहले परिवार राजा को खोज रहा था लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिला था. जैसे-जैसे मामला सामने आया, राजा और सोनम के परिवारों ने जांच को लेकर गंभीर चिंताएं जताईं.

2- राजा की जान चली गई, सोनम पूरी तरह से सुरक्षित रही

सोनम और राजा, दोनों एकसाथ मेघालय अपने हनीमुन पर गए थे लेकिन उनमें से केवल एक जिंदा वापस लौटा है, दूसरे की रहस्यमयी मौत हो चुकी है. अब जब पति-पत्नी में से केवल पत्नी जिंदा वापस आई है, वो भी मेघालय में नहीं- वहां से हजारों किमी दूर यूपी के गाजीपुर में पुलिस के सामने सरेंडर किया है, सवालों के कटघरे में सबसे आगे सोनम ही मौजूद है.

3- मेघालय से संदिग्ध तरीके से उत्तर प्रदेश आ गई

सोनम पर सबसे बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि वो मेघायल से यूपी कैसे आ गई. अगर मेघालय में कोई अनहोनी हुई थी तो क्या सिर्फ पति के साथ हुई, जब सोनम का घर और ससुराल दोनों एमपी में है तो वह पति के मौत के बाद यूपी के गाजीपुर में क्या कर रही थी. सोनम रघुवंश ने गाजीपुर जिले के नंदगंज पुलिस स्टेशन में स्वेच्छा से आत्मसमर्पण कर दिया है और खबर लिखे जाने तक वह उत्तर प्रदेश पुलिस की सुरक्षित हिरासत में थी. उसके औपचारिक बयान के लिए आवश्यक कानूनी प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है.

4- राजा के बारे में मेघालय में भी किसी से कुछ नहीं कहा

पूरे हत्याकांड में ग्राउंड जीरो मेघालय ही है और वहीं मर्डर मिस्ट्री छिपी हुई है. खास बात है कि अगर राजा और सोनम के साथ वहां कोई अनहोनी हुई थी तो सोनम ने मौका मिलते ही मेघालय में पुलिस, किसी अन्य अधिकारी या किसी आम जन से अपनी बात क्यों नहीं कही. मेघालय पुलिस सोनम को अब यूपी से पकड़कर वापस मेघालय ले जाएगी और वहीं आगे की जांच होगी. मेघालय के पुलिस महानिरीक्षक डाल्टन पी. मारक ने न्यूज एजेंसी IANS को फोन पर बताया, "सोनम ने कल रात दबाव में आकर आत्मसमर्पण कर दिया, जिससे मामले में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या चार हो गई. एक आरोपी अभी भी फरार है. सोनम को अदालती कार्यवाही के लिए मेघालय वापस लाया जाएगा."

5- परिवार, पुलिस और मीडिया… सब बोलते रहे और सोनम चुप रही

सबको सबसे ज्यादा जो बात खटक रही है, वो है सोनम की चुप्पी. लगभग 10 दिनों से लगभग हर मीडिया चैनल पर यह खबर जोर-शोर से चलाई जा रही थी लेकिन सोनम चुप रही. परिवार के लोग मीडिया में आकर अपनी चिंता जाहिर कर रहे थे लेकिन सोनम चुप रही. एमपी से मेघालय तक सरकारें परेशान थीं लेकिन वो चुप रही. ऐसे में अब सरेंडर के बाद सोनम ही सबसे बड़ी आरोपी बनकर सामने आई है. हालांकि याद रहे कि सोनम अभी केवल एक आरोपी है, विस्तृत पुलिस जांच और अदालती कार्यवाही के बाद जज ही अंतिम फैसला देंगे.

यह भी पढ़ें: सोनम बेवफा! खुद बुक किया था मेघालय में हनीमून का टिकट, हैरान कर रहे हैं ये 5 खुलासे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Meghalaya Murder Case, Raja Raghuvanshi Murder, Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com