विज्ञापन
This Article is From May 31, 2018

इंदौर के प्राणि संग्रहालय में बाघ के दो शावकों ने लिया जन्म

शावकों का जन्म 17 मई को हुआ, दोनों की हालत नाजुक होने के कारण आब्जर्वर में रखा गया था

इंदौर के प्राणि संग्रहालय में बाघ के दो शावकों ने लिया जन्म
प्रतीकात्मक फोटो.
भोपाल: इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में एक बार फिर नन्हे शावकों की किलकारियां गूंजी हैं. यहां इस बार जमुना नामक बाघिन ने दो नन्हे शावकों को जन्म दिया है.

दोनों शावकों का जन्म 17 मई को हुआ था. दोनों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें आब्जर्वर में रखा गया था. उनकी हालत सही होने की प्रबंधक प्रतीक्षा कर रहा था. बुधवार को मीडिया के सामने इन नन्हे शावकों को लाया गया. दोनों को अब स्वस्थ बताया गया है.

VIDEO : विदर्भ में भूख से शावकों की मौत

इन दो शावकों सहित अब कई टाइगर इंदौर प्राणी संग्रहालय में हो गए हैं.फिलहाल इन शावकों को मां से दूर रखकर बोतल से दूध पिलाया जा रहा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tiger Cubs Born
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com