विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2017

अभी भी दिख रहा नोटबंदी का असर, मध्य प्रदेश में कचरे के ढेर में मिलीं पुराने नोटों की कतरनें

इस सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने पाया कि नोटों की कतरनें पांच सौ और एक हजार के पुराने नोटों की हैं.

अभी भी दिख रहा नोटबंदी का असर, मध्य प्रदेश में कचरे के ढेर में मिलीं पुराने नोटों की कतरनें
(प्रतिकात्मक तस्वीर)
  • नोटों की चार बोरों में भरी कतरनें कचरे के ढेर में मिली हैं.
  • इतने नोटों की कतरनें किसने फेंकी और क्यों, इसकी जांच पुलिस कर रही है.
  • खनूजा के अनुसार, नोटों की जो कतरनें मिली हैं, वे चार बोरों में हैं.
छतरपुर: नोटबंदी के बाद से देश के अलग-अलग हिस्सों से पुराने नोटों के मिलने का सिलसिला लगता है अभी थमा नही है. मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में पांच सौ और एक हजार के पुराने नोटों की चार बोरों में भरी कतरनें कचरे के ढेर में मिली हैं. इतने नोटों की कतरनें किसने फेंकी और क्यों, इसकी जांच पुलिस कर रही है. कोतवाली थाने के प्रभारी के.के. खनूजा ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-75 के किनारे कचरे के ढेर में नोटों की कतरनों के बंडल पड़े होने की सूचना मिली. इस सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने पाया कि नोटों की कतरनें पांच सौ और एक हजार के पुराने नोटों की हैं.

यह भी पढे़ं : मध्यप्रदेश में शिक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी, शौचालयों के गड्ढों की खुदाई की निगरानी करेंगे

खनूजा के अनुसार, नोटों की जो कतरनें मिली हैं, वे चार बोरों में हैं. इन बोरों को पुलिस ने जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. आशंका है कि किसी व्यक्ति ने अपने कालेधन को काटकर फेंका है. 

VIDEO :  सरदार सरोवर बांध देश को समर्पित, कई गांवों में पानी भरा​

नोटबंदी के बाद राज्य में गंगा नदी से लेकर नालों तक में पांच सौ और हजार रुपये के पुराने नोटों की गड्डियां कई बार मिली थीं. (इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Old Note Currancy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com