Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी जिले (Shivpuri District)स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय पटपुरा में पढ़ाई होने की जगह गांव के एक दबंग व्यक्ति की आटा चक्की चलती हुई मिली है और यहां पदस्थ शिक्षक व पढ़ने वाले सभी छात्र स्कूल से नदारद पाये गये. यह मामला मंगलवार को तब सामने आया, जब शिवपुरी जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर इस विद्यालय में जिला शिक्षा विभाग की योजना अधिकारी रोहिणी अवस्थी औचक निरीक्षण करने पहुंचीं.स्कूल शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शिवपुरी जिलाधिकारी अक्षय कुमार सिंह ने प्राथमिक विद्यालय पटपुरा के शिक्षक श्रीनिवास भार्गव को बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया है.
अधिकारी ने बताया कि जब अवस्थी ने इस विद्यालय में कक्षाएं लगने की बजाय गांव के एक दबंग व्यक्ति की आटा चक्की चलती हुई और यहां पदस्थ शिक्षक व पढ़ने वाले सभी छात्रों को नदारद देखा, तो उन्होंने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की. उन्होंने बताया कि पूछताछ पर ग्रामीणों ने बताया कि यहां तो शिक्षक कभी कभार ही स्कूल आते हैं.उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से इस विद्यालय के एक कक्षा के अंदर आटा चक्की लगी हुई है और यहीं से संचालित हो रही है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जिला शिक्षा अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने बताया, ‘‘योजना अधिकारी ने निरीक्षण रिपोर्ट दी थी जिसमें बताया गया था कि इस स्कूल में शिक्षक नहीं थे और आटा चक्की चल रही थी. इस पर शिक्षक के निलंबन का प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजा गया था और जिलाधिकारी की ओर से कार्रवाई की गई है.''
- - ये भी पढ़ें - -
* PM मोदी का 71वां जन्मदिन, रिकॉर्ड वैक्सीनेशन का लक्ष्य, 20 दिन तक चलेगा 'सेवा और समर्पण' अभियान
* "आइए उन्हें उपहार दें": PM मोदी के जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री ने की वैक्सीन लगवाने की अपील
* Video: "घाटी में रहने वाले सभी हिंदू कश्मीरी पंडित नहीं हैं": जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं