विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2019

मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक स्कूल के कुएं में बच्चों से भरी वैन गिरी, 24 में से 4 की मौत

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर एक स्कूल में बने कुए में बच्चों से भरी वैन गिर गई. प्रारंभिक सूचना के मुताबिक वैन में सवार 24 बच्चों में से 4 की मौत हो गई.

मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक स्कूल के कुएं में बच्चों से भरी वैन गिरी, 24 में से 4 की मौत
Madhya Pradesh: स्कूल के कुएं में बच्चों से भरी वैन गिरी
मध्य प्रदेश:

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर एक स्कूल में बने कुए में बच्चों से भरी वैन गिर गई. प्रारंभिक सूचना के मुताबिक वैन में सवार 24 बच्चों में से 4 की मौत हो गई. बाक़ी को बचाने के लिए बचावकार्य जारी रखा है. घटनास्थल पर मौके पर कलेक्टर एसपी मौजूद है.

CJI ने असम में NRC के को-ऑडिनेटर का तुरंत प्रभाव से मध्य प्रदेश किया ट्रांसफर, कही यह बात...

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में शाजापुर जिले के रिछोदा में एक स्कूली बस के कुंए में गिरने से हुए दर्दनाक हादसे में 4 बच्चों के मौत की खबर आ रही है. स्थानीय लोगों के मुताबिक एक निजी स्कूल की वैन छुट्‌टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी, वैन के रिवर्स लेने के दौरान वो पीछे बने बिना मुंडेर के कुएं में जा गिरी. लोगों के मुताबिक वैन में लगभग 24 बच्चे सवार थे.

CJI रंजन गोगोई ने केंद्र सरकार को लिखी चिट्ठी, नए चीफ जस्टिस के लिए एसए बोबडे का नाम किया प्रस्तावित

इस मामले में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, ''शाजापुर के रिछोदा में एक निजी स्कूल की स्कूली बच्चों से भरी वैन के कुएं में गिरने की घटना बेहद दुःखद. तत्काल राहत कार्य करने के निर्देश दिए गये हैं. दुर्घटना में मृत बच्चों के परिवारों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं. घायल बच्चों का समुचित इलाज हो. पीड़ित परिवारो के साथ इस दुःख की घड़ी में खड़ी है सरकार, हर संभव मदद के निर्देश. घटना की जांच हो, दोषियों को बख्शा नहीं जाये, उन पर कड़ी कार्यवाही हो.''

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh, School Van, Shajapur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com