प्रतीकात्मक फोटो.
रायपुर:
अगले 48 घंटे छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है, जहां अगले 48 घंटे तक गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं अन्य जिलों में भी बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ में मॉनसून के पहुंचने की जानकारी मौसम विभाग ने काफी पहले दे दी थी, लेकिन अभी तक मॉनसून की बारिश देखने को नहीं मिली थी.
वहीं पिछले 48 घंटों से छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में मौसम बादलों से घिरा हुआ है, लेकिन जोरदार बारिश की खबर कहीं से नहीं आयी है. हालांकि माना जा रहा है कि अगले 48 घंटे में जोरदार बारिश हो सकती है.

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
वहीं पिछले 48 घंटों से छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में मौसम बादलों से घिरा हुआ है, लेकिन जोरदार बारिश की खबर कहीं से नहीं आयी है. हालांकि माना जा रहा है कि अगले 48 घंटे में जोरदार बारिश हो सकती है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Weather Forecast, Chhattisgarh