विज्ञापन

बलरामपुर में किसान की हत्या, एसडीएम समेत 4 गिरफ्तार, आखिर क्या है पूरा मामला

एसडीएम करुण डहरिया और उनके निजी सहयोगियों ने अवैध बॉक्साइट खनन का आरोप लगाते हुए तीन ग्रामीणों को पकड़ा था. आरोप है कि पूछताछ और कार्रवाई के नाम पर एसडीएम और उनके साथियों ने ग्रामीणों के साथ जमकर मारपीट की. ब्रिजेंद्र कुमार की रिपोर्ट

बलरामपुर में किसान की हत्या, एसडीएम समेत 4 गिरफ्तार, आखिर क्या है पूरा मामला
  • छग के बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में अवैध उत्खनन के आरोप में मारपीट कर एक ग्रामीण की हत्या हुई है
  • पुलिस ने कुसमी SDM करुण डहरिया सहित चार लोगों को नामजद हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है
  • मृतक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच तेज़ कर दी है
बलरामपुर:

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. करोंधा थाना क्षेत्र के हंसपुर में अवैध उत्खनन के नाम पर ग्रामीणों के साथ बेरहमी से मारपीट और एक ग्रामीण की हत्या के आरोप में पुलिस ने कुसमी SDM करुण डहरिया सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. प्रशासन के एक बड़े अधिकारी पर हत्या का मुकदमा दर्ज होने से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है.

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, एसडीएम करुण डहरिया और उनके निजी सहयोगियों ने अवैध बॉक्साइट खनन का आरोप लगाते हुए तीन ग्रामीणों को पकड़ा था. आरोप है कि पूछताछ और कार्रवाई के नाम पर एसडीएम और उनके साथियों ने ग्रामीणों के साथ जमकर मारपीट की. इस बर्बरता के कारण एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई.

NDTV की खबर के बाद मचा बवाल

इस घटना को लेकर कुसमी इलाके में आज दिन भर भारी तनाव और बवाल का माहौल रहा. NDTV ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया. दोपहर तक पुलिस की टीम मृतक की शॉर्ट पीएम (Post-Mortem) रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी. दोपहर 3:30 बजे जैसे ही रिपोर्ट सामने आई, पुलिस ने एफआईआर (FIR) की प्रक्रिया शुरू की. करीब डेढ़ घंटे तक चली जांच और गवाहों के बयानों के आधार पर पुलिस ने साक्ष्य जुटाए.

नामजद आरोपी और कार्रवाई

बलरामपुर पुलिस अधीक्षक (SP) वैभव बैंकर रमनलाल ने देर शाम प्रेस नोट जारी कर मामले की पुष्टि की. पुलिस ने कुल चार लोगों के खिलाफ नामजद हत्या का अपराध दर्ज किया है. करुण डहरिया (SDM, कुसमी - मुख्य आरोपी),  विक्की सिंह,  मंजीत यादव और सुदीप यादव को अरेस्ट किया है.

एसपी का बयान: "कुसमी एसडीएम और उनके सहयोगियों ने अवैध खनन का आरोप लगाकर ग्रामीणों के साथ मारपीट की थी, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई. एसडीएम सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है."
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Balrampur SDM Arrest, Chhattisgarh SDM Murder Case, Karun Dahariya Arrest, Kusmi SDM Arrested, Balrampur Illegal Mining Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com