, देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामलों में उछाल के बीच मरीजों और उनके परिजनों के ऑक्सीजन के लिए दर दर भटकने की खबरें आ रही हैं. कुई जगहों पर ऑक्सीजन की कमी की वजह से लोगों की जान तक चली गई. मध्य प्रदेश के बड़वानी के जिला अस्पताल में चार कोविड-19 मरीजों की मौत की खबर सामने आ रही है. मृतकों के परिजनों का आरोप है कि बड़वानी के जिला अस्पताल में चार कोरोना मरीजों की मौत हो गई. वहीं, जिला प्रशासन ने ऑक्सीजन आपूर्ति में बाधा आने की बात स्वीकारते हुए कहा कि इस एक व्यक्ति की मौत हुई है और वो भी दिल का दौरा पड़ने से.
एनडीटीवी के साथ साझा किए गए वीडियो में दिख रहा है कि ऑक्सीजन की आपूर्ति में खामी के बाद मरीजों के परिजनों के बीच अफरा तफरी मच गई. मरीजों के परिजनों का आरोप है कि ऑक्सीजन फ्लो को कम से कम आधा घंटे के लिए बंद कर दिया गया था. उन्होंने कहा कि जो अधिकारी मौतों की बात से इनकार कर रहे हैं वो झूठ बोल रहे हैं.
एक मरीज की महिला रिश्तेदार ने कहा, "मेरे बच्चे का ऑक्सीजन लेवल सुबह से 94 पर था. अचानक से फ्लो रोक दिया, जिससे अफरातफरी मच गई. मेरा बच्चा तड़प रहा था. हमारी मदद करने के लिए वहां न तो डॉक्टर थे और न ही कोई और."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक अन्य रिश्तेदार डॉक्टर प्रतीक सोनी ने भी इसी तरह के आरोप लगाते हुए कहा कि ऑक्सीजन फ्लो बंद होने की वजह से उन्होंने कंजन को खो दिया. डॉक्टर सोनी ने कहा, "कम से कम चार लोगों की मौत हुई है जबकि कलेक्टर सिर्फ एक मरीज की मौत होने का दावा कर रहे हैं. वह झूठ बोल रहे हैं."
बड़वानी के एडिशनल कलेक्टर लोकेश कुमार जांगीड़ ने माना कि शनिवार को अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर से प्रशासन को शिकायत मिली थी. जिसमें कहा गया कि सेंट्रल पाइपलाइन में ऑक्सीजन का फ्लो अपर्याप्त है. उन्होंने कहा, "हमारे ऑक्सीजन मैकेनिक इस समस्या को ठीक करके फ्लो को बहाल कर दिया था. ऑक्सीजन के लो फ्लो की वजह से कोई मौत नहीं हुई है. दिल का दौरा पड़ने से एक मरीज की मौत हुई है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं