विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2017

मध्य प्रदेश: सेल्फी लेते समय छत से गिरकर इंग्लैंड के पर्यटक की मौत

ओरछा में सेल्फी लेते समय इंग्लैंड का एक पर्यटक छत से 20 फुट नीचे गिर गया. अस्पताल में उसकी मौत हो गई.

Also Read in
मध्य प्रदेश: सेल्फी लेते समय छत से गिरकर इंग्लैंड के पर्यटक की मौत
देश में सेल्फी लेते समय होने वाली मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है (प्रतीकात्मक चित्र)
टीकमगढ़: स्मार्टफोन से सेल्फी लेना बड़ी-बड़ी दुर्घटनाओं का सबब बन रही है. इसके बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं. मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले की पर्यटन नगरी ओरछा में सेल्फी लेना इंग्लैंड के पर्यटक रोजर स्टाप बरी को महंगा पड़ गया. वह शुक्रवार की दोपहर को सेल्फी लेते वक्त छत से से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.

पुलिस ने बताया कि बरी अपनी पत्नी हिलैरी वाक्सटर के साथ ओरछा घूमने आए थे. वे जब लक्ष्मी नारायण मंदिर की छत पर थे, तभी किनारे जाकर सेल्फी लेने लगे, इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह 20 फीट नीचे जा गिरे. उनकी हालत गंभीर होने पर एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की, मगर शाम लगभग पांच बजे उनकी मौत हो गई. 

ओरछा के स्थानीय लोगों का कहना है कि पुरातत्व विभाग का सुरक्षा को लेकर कभी ध्यान नहीं रखा. यहां एक निजी एजेंसी को सुरक्षा का काम दे दिया गया है, मगर सुरक्षाकर्मी ही नजर नहीं आते. लक्ष्मी नारायण मंदिर में सुरक्षाकर्मी होता तो वह पर्यटक को छत के किनारे जाने से रोक सकता था, मगर ऐसा नहीं था. इससे पूर्व भी यहां एक विदेश पर्यटक और चित्रकार डेविड ग्रीन की हत्या हो चुकी है. 

(इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Selfie Accident India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com