विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2018

राहुल गांधी पर CM शिवराज का हमला- 70 साल में आप मेड इन अमेठी लिखा पतली पिन का चार्जर भी नहीं बना पाए

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सामानों पर मेड इन मध्य प्रदेश लिखा होने की बात कही तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधा है.

राहुल गांधी पर CM शिवराज का हमला- 70 साल में आप मेड इन अमेठी लिखा पतली पिन का चार्जर भी नहीं बना पाए
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान.
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने  मध्य प्रदेश के दौरे के दौरान स्थानीय लोगों को रिझाने की कोशिश की. कहा कि हम चाहते हैं कि आपके फोन के पीछे, आपकी शर्ट के पीछे और जूते के नीचे मेड इन मध्‍य प्रदेश लिखा जाए. हम चाहते हैं कि मेड इन इंडिया लिखा जाए. इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कह कहा-'मेड इन मध्यप्रदेश' मोबाइल, ‘मेड इन चित्रकूट’ मोबाइल, BHEL के मोबाइल, पता नहीं राहुलजी और कहाँ-कहाँ मोबाइल बनाने की फ़ैक्टरी लगाने वाले है! राहुलजी आज भले कुछ भी बोल रहें हैं, पर सच्चाई ये है कि पिछले 70 सालों में ‘मेड इन अमेठी’ लिखा हुआ ‘पतली पिन का चार्जर’ भी नहीं बना पाए!
  क्या कहा था राहुल ने
मध्य प्रदेश दौरे के दौरान राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा था कि हम चाहते हैं कि आपके फोन के पीछे, आपकी शर्ट के पीछे और जूते के नीचे मेड इन मध्‍य प्रदेश लिखा जाए. हम चाहते हैं कि मेड इन इंडिया लिखा जाए, हम चाहते हैं कि मेड बाई एचएएल लिखा जाए. राहुल ने कहा, ‘मोदी सरकार ने 526 करोड़ रूपये का लड़ाकू राफेल विमान 1600 करोड़ रूपये में खरीदने का सौदा किया है.'' उन्होंने कहा कि मोदी ने एचएएल से कॉन्ट्रैक्ट छीनकर अनिल अंबानी को 30,000 करोड़ रूपये का कॉन्ट्रैक्ट दिया है, जिन्होंने 10 दिन पहले ही यह कंपनी खोली थी और जिन्हें विमान बनाने का कोई अनुभव नहीं है। अनिल अंबानी पर पहले से ही 45,000 करोड़ रूपये का कर्जा है. राहुल ने कहा, ‘यह पैसा देश के लोगों का है। आपका है.’ उन्होंने कहा, ‘चौकीदार ने गरीबों, युवाओं, किसानों एवं अन्य लोगों की जेब से पैसा निकालकर अंबानी को दिया है.’ 

वीडियो-15 दिन तक चलेगी कांग्रेस की राम वन पथ गमन यात्रा 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shivraj Singh Chauhan, MP News In Hindi, CM Shivraj Singh Chauhan, Rahul Gandhi, MADE IN AMETHI, Made In MP, Cm Shivraj Attacs On Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com