विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2020

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे वाहनों में लगाई आग

सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने गुरुवार को बताया कि जिले के कुकनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत धनीकोंटा गांव के करीब नक्सलियों ने बीती रात छह वाहनों में आग लगा दी है.

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे वाहनों में लगाई आग
प्रतीकात्मक.
  • नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे छह वाहनों में आग लगा दी है.
  • छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में हो रहा है सड़क का निर्माण
  • घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए.
सुकमा:

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे छह वाहनों में आग लगा दी है. सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने गुरुवार को बताया कि जिले के कुकनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत धनीकोंटा गांव के करीब नक्सलियों ने बीती रात छह वाहनों में आग लगा दी है. सिन्हा ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बीती रात नक्सलियों का एक समूह गांव के करीब पहुंचा और वहां खड़े तीन ट्रक, दो जेसीबी और एक पोकलेन मशीन में आग लगा दी. घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदारों से कहा गया है कि काम होने के बाद वह वाहनों को पुलिस शिविर के करीब रखें. लेकिन इस सलाह को नहीं माना जा रहा है. उन्होंने बताया कि जानकारी मिलते ही घटनास्थल के लिए पुलिस दल को रवाना किया गया. पुलिस ने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की खोज शुरू कर दी है.

वहीं राज्य के दंतेवाड़ा में 21 मई को इंद्रावती नदी पार करकावाड़ा में मुठभेड़ हुई पुलिस ने 2 नक्सलियों को मारने का दावा किया, एक का नाम था रिशु इस्ताम जिसे प्लाटून नंबर 16 का डिप्टी कमांडर और आठ लाख का इनामी बताते हुए मार गिराया था. लेकिन आधार कार्ड के हिसाब से उसकी उम्र 15 साल है, ऐसे में इस मुठभेड़ पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं पुलिस का कहना है कि आधार कार्ड गलत हो सकता है.

VIDEO: छत्तीसगढ़ में नक्सली मुठभेड़ पर सवाल, परिवार ने एनकाउंटर को फर्जी बताया

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Naxalites Set Fire To Vehicles, Road Construction In Sukama, Chhattisgarh Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com