विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2017

छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने पत्रकारों व वन मंत्री को बैनर-पोस्टर के जरिए दी जान से मारने की धमकी

बस्तर के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि ये बैनर-पोस्टर माओवादियों के दक्षिण बस्तर सचिव हिडमा ने जारी करवाए हैं.

Also Read in
छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने पत्रकारों व वन मंत्री को बैनर-पोस्टर के जरिए दी जान से मारने की धमकी
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
रायपुर: रायपुर जिले के आवापल्ली क्षेत्र के उसूर तहसील के सामने पुलिस ने नक्सली बैनर-पोस्टर बरामद किए हैं, जिसमें मुठभेड़ की कवरेज करने वाले पत्रकारों और वन मंत्री महेश गागड़ा को जान से मारने की धमकी दी गई है. बस्तर के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि ये बैनर-पोस्टर माओवादियों के दक्षिण बस्तर सचिव हिडमा ने जारी करवाए हैं. इसमें कहा गया है कि मुठभेड़ की गलत रिपोर्टिग करने पर जिस तरह पत्रकार साईं रेड्डी को तड़पा-तड़पा कर मारा गया, उसी तरह दूसरे पत्रकारों को भी मारा जाएगा. इन पोस्टरों में उसूर के तहसीलदार और पटवारी को भी जान से मारने की धमकी दी गई है. 

मामले की छानबीन कर रहे किशोर तिवारी ने कहा, 'घटना 13 नवंबर की है. हमने तहसील कार्यालय के सामने से कुछ नक्सली पर्चे जब्त किए हैं, जिसमें पत्रकारों और वन मंत्री को धमकी दी गई है.

यह भी पढ़ें : झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा पर मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की संभावना

हम जांच कर रहे हैं कि ये पर्चे नक्सलियों के हैं या किसी शरारती तत्व की करतूत.' उसूर के तहसीलदार रामसिंह सोरी ने कहा, 'हां, पर्चे में मेरे ही नाम का जिक्र किया गया है. मैंने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी है. इसमें आगे भी कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल इस मामले को लेकर तस्वीर साफ नहीं है.'

VIDEO : पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या : क्या गौरी को नक्सलियों से खतरा था?​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Banner-poster
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com