विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2019

कर्जमाफी के बाद किसानों को जल्द ही एक और तोहफा दे सकती है छत्तीसगढ़ सरकार, CM का बड़ा बयान

कर्जमाफी के बाद छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को जल्द ही एक और तोहफा दे सकती है.

कर्जमाफी के बाद किसानों को जल्द ही एक और तोहफा दे सकती है छत्तीसगढ़ सरकार, CM का बड़ा बयान
कर्जमाफी के बाद छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को जल्द ही एक और तोहफा दे सकती है.
नई दिल्ली:

कर्जमाफी के बाद छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को जल्द ही एक और तोहफा दे सकती है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel) ने कहा कि राज्य के किसान लगातार गर्मी में फसलों की सिंचाई के लिए पानी की मांग करते रहे हैं. जल्द ही इस मुद्दे पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा. सीएम बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ने धान का प्रति कुंटल मूल्य 2,500 रुपये कर दिया गया है और अब बढ़े समर्थन मूल्य के अनुसार 450 रुपये प्रति कुंटल के हिसाब से मार्च माह तक किसानों के खाते में अतिरिक्त राशि भी पहुंच जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों के हित में राज्य सरकार 6,100 करोड़ कृषि ऋण माफी का फैसला कर चुकी है. साढ़े तीन लाख किसानों के खातों में 1,248 करोड़ रुपये पहुंच गए हैं. बजट सत्र के बाद बची राशि किसानों के खातों में जानी शुरू हो जाएगी". 

मध्यप्रदेश के बाद छत्तीसगढ़ में भी किसानों का कर्ज माफ, CM भूपेश बघेल ने की घोषणा 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने कहा कि, "सहकारी बैंक और ग्रामीण बैंक में किसानों के केसीसी लोन को माफ किया जा चुका है. इसके अलावा राष्ट्रीयकृत बैंकों से किसानों द्वारा लिए गए केसीसी लोन का आंकड़ा भी जुटाया जा जा रहा है. धान का प्रति कुंटल मूल्य 2500 रुपये कर दिया गया है. इस विषय को बजट में शामिल किया जाएगा और बढ़े समर्थन मूल्य के अनुसार 450 रुपये प्रति कुंटल के हिसाब से मार्च माह तक किसानों के खाते में अतिरिक्त राशि पहुंच जाएगी। अन्नदाता किसानों से किए गए सभी वायदे पूरे किए जाएंगे". सीएम ने कहा कि शराब निश्चित रूप से एक सामाजिक बुराई है, और इसे खत्म करने के लिए जनजागरण और सामाजिक सहभागिता जरूरी है. (इनपुट- IANS)

VIDEO: छत्तीसगढ़ के सीएम ने की एनडीटीवी से खास बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhupesh Baghel, Chhattisgarh, Chhattisgarh Government, Farmer Loan Waiver, Farmer Loan, Farmer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com