विज्ञापन
This Article is From Sep 09, 2018

छत्तीसगढ़ : 18 लोग को ले जा रही नाव इंद्रावती नदी में पलटी, चार लापता

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को इंद्रावती नदी में एक नाव पलटने से चार लोग लापता हो गए.

छत्तीसगढ़ : 18 लोग को ले जा रही नाव इंद्रावती नदी में पलटी, चार लापता
प्रतीकात्मक फोटो
  • 18 लोग को ले जा रही नाव इंद्रावती नदी में पलटी
  • चार लोग लापता हो गए
  • छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की है घटना
रायपुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को इंद्रावती नदी में एक नाव पलटने से चार लोग लापता हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाव में 18 लोग सवार थे. नाव नेलासनार गांव के निकट पूर्वाह्न 11 बजे पलट गई. उन्होंने बताया, “ कुछ को स्थानीय लोगों ने नदी से बाहर निकाला जबकि कुछ अन्य तैरकर तट पर आ गये. 

असम में ब्रह्मपुत्र नदी में नाव पलटी; तीन की मौत, 11 लापता

हादसे में एक महिला और एक लड़की समेत चार अन्य लापता है.'' अबूझमाद क्षेत्र में लोग आमतौर पर साप्ताहिक बाजार जाने के लिए मुख्य रूप से नदी पार करते है. उन्होंने बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है.

VIDEO: आंध्र प्रदेश : ईस्ट गोदावरी में नाव डूबी, 7 लापता, 26 लोग बचाए गए
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhattisgarh, Indravati River
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com