- छत्तीसगढ़ के कांकेर में है वॉरफेयर कॉलेज
- कई दिनों से भालुओं ने मचा रखा है आतंक
- भालू के हमले में जवान भी घायल हो चुके हैं
बस्तर के कांकेर में नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई की ट्रेनिंग देने वाला देश का सबसे बड़ा ट्रेंनिग सेंटर जंगल वॉरफेयर कॉलेज (Jungle Warfare College Kanker) इन दिनों दहशत में हैं. पिछले कुछ दिनों से भालुओं ने यहां आतंक मचा रखा है. कैंपस के अंदर मौजूद भालू अब अचानक अक्रामक होकर जंगलवार की बिल्डिंगों में तोड़फोड़ कर जवानों पर हमला कर रहे हैं. कॉलेज मेस, बिल्डिंग, दफ्तर हर जगह भालू नज़र आ रहे हैं. मेस में जब जवान खाना खाने पहुंचते हैं, तो यहां भी भालू दस्तक दे रहे हैं. खुले में बनी रसोई में घुसकर बर्तन, सामान और खाने पर टूट पड़ते हैं. दफ्तर को अच्छा खासा नुकसान पहुंचाया कुछ दिनों पहले एक जवान पर हमला कर उसे घायल कर दिया.

वॉर फेयर कॉलेज के बिग्रेडियर बीके पोनवार ने कहा कि जंगलात में ही जंगल वॉर फेयर ट्रेनिंग की जाती है, अचानक भालुओं की तादाद इस एरिया में बढ़ गई. एक दो हमारे जवानों को पीछे से उन्होंने चोट पहुंचाई. इसके लिये हमनें वन विभाग को सूचना दी है कि इसका कुछ उपाय निकालें तो अच्छा रहेगा. ताकि काउंटर नक्सल ऑपरेशन के प्रशिक्षण में कोई दिक्कत ना आए.2005 में जब कॉलेज की शुरूआत हुई तो पहाड़ी और जंगल को घेरा गया.
-
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर

अंदर की पहाड़ी में भालुओं और दूसरे जानवरों का बसेरा था. उस दौरान दो तीन भालू कॉलेज में मौजूद थे. पिछले 14 साल में इनकी तादाद 14 से अधिक हो गई है. इसके अलावा कालेज कैंपस में तेंदुआ, लकड़बघ्घा जैसे कई और जानवर रहते हैं, अब यही जानवर कॉलेज के लिये परेशानी का सबब बन रहे हैं.

वन विभाग ने इन भालुओं को पकड़ने के लिये दो पिंजरे लगाए, पिंजड़े में शहद, तेल, खाना रखा लेकिन भालू पकड़ में तो नहीं आए अलबत्ता खाने को जरूर चट कर गये. बहरहाल कोशिश जारी है ताकी जंगल वॉरफेयर कॉलेज में जवानों को जंगली इलाकों में नक्सलियों से लड़ने का प्रशिक्षण मिल सके. (कांकेर से जयंत रंगारी के इनपुट के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं